‘गोली मारनी पड़ती है’, गोविंदा के गोलीकांड और अफेयर पर सुनीता आहूजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sunita Ahuja on Govinda Gun Incident: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी और हाल ही में सुनीता ने कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में पति गोविंदा के बारे में हल्के-फुल्के लेकिन तीखे शब्दों से सबका ध्यान खींचा। अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से बात करते हुए सुनीता ने मजाक-मजाक में ऐसी बात कह दी, जिसने तुरंत लोगों का ध्यान खींच लिया। सुनीता आहूजा के गोविंदा पर किए गए सनसनीखेज दावों ने शादी और अफवाहों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

सुनीता ने बंदूक कांड पर कही बड़ी बात (Sunita Ahuja on Govinda Gun Incident)

शो के दौरान, सुनीता आहूजा ने अक्टूबर 2024 की उस घटना का जिक्र किया, जिस पर काफी चर्चा हुई थी और अक्सर होती रहती है, जिसमें गोविंदा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर चलाते समय गलती से अपने पैर पर गोली मार ली थी। सुनीता आहूजा ने कहा,”कश्मीरा, मैं तुम्हें एक बात बताना चाहती हूं, जो आदमी अपनी पत्नी की इज्जत करता है, वही असली हीरो होता है। जो ‘अंखियों से गोली मारता है’, जब बात किसी ‘तीसरी पार्टी’ तक पहुंच जाती है… तो वह अपने ही घुटने में गोली मार लेता है।” उन्होंने गोविंदा के लोकप्रिय गीत “अखियों से गोली मारे” मजाकिया अंदाज में यह बात कही।

वहीं, इसके जवाब में कृष्णा अभिषेक ने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं किसका साथ दूं – उनका या इनका।” जब कृष्णा ने कहा कि अपनी मामी को देखकर इंडस्ट्री के कुछ बड़े-बड़े सुपरस्टार भी कांप उठते हैं तो सुनीता हंसते हुए बोलीं, “कांपते-कांपते वे गायब भी हो जाते हैं…”

2024 में क्या हुआ? (What Happened in 2024)

बता दें कि अक्टूबर 2024 में गोविंदा को मुंबई स्थित अपने घर में गलती से गोली लग गई थी। उस दौरान गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने फोन पर ANI को बताया था, “गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में वापस रख रहे थे, तभी वह उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी।”

ख़बरों के अनुसार, सफाई करते वक्त रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके घुटने के पास पैर में जा लगी। उन्हें तुरंत अंधेरी वेस्ट के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोली निकाली और उन्हें आईसीयू में रखा। खून ज्यादा बह जाने के बावजूद, चोट जानलेवा नहीं थी और बाद में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, शुरुआती में इसको लेकर साजिश की अटकलें भी लगाई गई। लेकिन फैमिली ने बाद में बताया कि रिवॉल्वर संभालते समय हुई एक घटना थी, जिसमें किसी बाहरी व्यक्ति का कोई हाथ नहीं था।

गोविंदा और सुनीता का रिलेशनशिप (About Govinda and Sunita’s Relationship)

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता 1990 के दशक में गोविंदा के मशहूर होने से बहुत पहले शुरू हुआ था। सुनीता, जो गोविंदा की मां के परिवार से रिश्तेदार हैं, उनसे तब मिलीं जब दोनों बहुत छोटे थे। उन्होंने मार्च 1987 में चुपचाप शादी कर ली, उस समय जब गोविंदा फिल्मों में कदम रख रहे थे।

कई सालों तक उन्होंने अपनी शादी को गुप्त रखा और बेटी के जन्म के बाद ही इसका खुलासा किया। उनके दो बच्चे हैं – बेटी टीना आहूजा, जो फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, और बेटा यशवर्धन आहूजा, जो फिलहाल बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहा है। गोविंदा राजा बाबू, भागम भाग, कुली नंबर 1, पार्टनर, बड़े मियां छोटे मियां, दुल्हे राजा, आंखें आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल के दिनों में, वह अपने निजी जीवन को लेकर खबरों में रहे हैं, सुनीता ने उनके कई अफेयर्स होने के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *