किंग की शूटिंग में दीपिका ने पहनी ₹23,000 की ड्रेस:केपटाउन में शाहरुख का हाथ पकड़े नजर आईं; दूसरी प्रेग्नेंसी में कर रहीं शूटिंग

किंग की शूटिंग में दीपिका ने पहनी ₹23,000 की ड्रेस:केपटाउन में शाहरुख का हाथ पकड़े नजर आईं; दूसरी प्रेग्नेंसी में कर रहीं शूटिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहीं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दीपिका और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। ये तस्वीरें साउथ अफ्रीका के केपटाउन की हैं। शूटिंग के दौरान दीपिका के लुक की काफी चर्चा हो रही है। फैंस ने दीपिका की ड्रेस को सर्च करना शुरू किया तो पता चला उन्होंने 23,537 रुपए (248 डॉलर) की ड्रेस पहनी हुई थी। ड्रेस की असली कीमत करीब 47 हजार रुपए थी, लेकिन फिलहाल यह 50% डिस्काउंट पर मिल रही थी। हालांकि,अब यह ड्रेस वेबसाइट पर आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी है। प्रेग्नेंसी में भी शूट कर रहीं दीपिका ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। दीपिका ने 19 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ उनकी गोद में बैठी है और हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है। 6वीं बार साथ दिखेंगे शाहरुख-दीपिका
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह साथ में छठी फिल्म होगी। इससे पहले यह जोड़ी ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुकी है। फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी लीड रोल में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *