जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक अरविंद कुमार की मौत हो गई। रेहटी गांव के पास वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जलालपुर थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक अरविंद कुमार (निवासी ग्राम चेती, थाना सुजानगंज, जौनपुर) अपने दोस्त मुनीर निषाद के साथ अपाची मोटरसाइकिल से जलालपुर क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आए थे। वे त्रिलोचन बाजार की ओर से जौनपुर लौट रहे थे, तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के सामने यह दुर्घटना हुई। ट्रक की चपेट में आने से अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।


