फरीदकोट में दुकान के बाहर से बाइक ले गया चोर:सीसीटीवी में कैद, बाहर तंबाकू मलते हुए नजर दौड़ाई, कुछ मिनट में ही वारदात

फरीदकोट में दुकान के बाहर से बाइक ले गया चोर:सीसीटीवी में कैद, बाहर तंबाकू मलते हुए नजर दौड़ाई, कुछ मिनट में ही वारदात

फरीदकोट के तहत आते शहर कोटकपूरा के मोगा रोड पर सरेआम मोटरसाइकिल चोरी होने का एक दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नामी चिकन सेंटर की दुकान के बाहर से एक प्रसिद्ध समाजसेवी का मोटरसाइकिल चोरी हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भाई के साथ काम में व्यस्त थे समाजसेवी, पीछे से साफ हुआ हाथ मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार (26 मई) की शाम करीब 6:30 बजे की है। मोगा रोड पर चिकन सेंटर चलाने वाले और जानी-मानी रक्तदानी संस्था ‘पीबीजी क्लब’ के प्रधान राजीव मलिक ने अपना होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल रोजाना की तरह दुकान के बाहर खड़ा किया हुआ था। उस समय राजीव मलिक अपने भाई के साथ दुकान के काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और मोटरसाइकिल स्टार्ट कर मोगा रोड की तरफ रफूचक्कर हो गया। मोटरसाइकिल गायब देख राजीव मलिक ने शोर मचाया और आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन तब तक चोर काफी दूर निकल चुका था। पीछा कर रहे लोगों को चकमा देने के लिए चोर ने चली शातिर चाल घटना के बाद आसपास की दुकानों और रास्तों के अन्य सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, तो चोर की एक बेहद शातिर चाल सामने आई। फुटेज से पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद आरोपी तुरंत शहर से बाहर नहीं भागा, बल्कि कुछ ही दूरी पर मोगा रोड स्थित डेरा दरिया गिरी मार्केट के पास जाकर रुक गया। वह वहां करीब 15 मिनट तक खड़ा रहा ताकि पीछा कर रहे लोगों और पुलिस को भ्रमित किया जा सके। इसके बाद वह वहां से आसानी से फरार हो गया। पुलिस का दावा: जल्द सलाखों के पीछे होगा आरोपी समाजसेवी राजीव मलिक की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा और उसकी हरकतें साफ नजर आ रही हैं, जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद कर ली जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *