नजाई मंडी में दुकानदारों को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू:टीकमगढ़ में टीनशेड में ब्लॉक बनाकर नंबर डाले, 60 की जगह 120 दुकानदार बैठ सकेंगे; लिस्ट तैयार

नजाई मंडी में दुकानदारों को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू:टीकमगढ़ में टीनशेड में ब्लॉक बनाकर नंबर डाले, 60 की जगह 120 दुकानदार बैठ सकेंगे; लिस्ट तैयार

टीकमगढ़ की नजाई मंडी में सब्जी और फुटकर गला व्यापारियों को व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत पुराने चार टीन शेड में शनिवार देर रात नंबरिंग की गई और खाली मैदान में ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। काम पूरा होने के बाद दुकानदारों को निर्धारित ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद शुरू हुई कार्रवाई यह पहल एक सप्ताह पहले कलेक्टर विवेक श्रोतिय के नजाई मंडी निरीक्षण के बाद शुरू की गई है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण दुकानदारों ने शिकायत की थी कि बड़े व्यापारियों के कब्जे के कारण उन्हें टीन शेड के बाहर धूप में बैठना पड़ता है। इसके अलावा फल के ठेले और फुटकर गला व्यापारी भी अव्यवस्थित तरीके से दुकानें लगाते थे, जिससे खरीदारों को परेशानी होती थी। 120 दुकानदारों के लिए होगी व्यवस्था भाजपा पार्षद अभिषेक खरे ने बताया कि मौजूदा चार टीन शेड में पहले लगभग 50 दुकानदार ही बैठ पाते थे। अब नंबरिंग और ब्लॉक व्यवस्था के बाद करीब 120 दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से स्थान मिल सकेगा। खाली जगह पर पार्किंग और फुटकर गला व्यापारियों के लिए भी मार्किंग की जा रही है। रात में हो रही मार्किंग और निर्माण भीड़भाड़ के कारण दिन में काम करना मुश्किल हो रहा है, इसलिए पिछले चार दिनों से रात में लगातार मार्किंग और निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह काम एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर बैठाया जाएगा। मंडी परिसर में एक शौचालय और पेयजल व्यवस्था भी विकसित की जा रही है, ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को सुविधा मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *