गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मो इमामुद्दीन पर एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पिछले कई महीनों से यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों द्वारा पचम्बा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मार्कशीट देने के बहाने बुलाकर की बदसलूकी दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपनी मार्कशीट लेने के लिए स्कूल गई थी। मार्कशीट प्राप्त करने के बाद जब वह प्रिंसिपल के कार्यालय से बाहर निकल रही थी। तभी मो इमामुद्दीन ने उसे किसी बहाने से दोबारा अंदर बुलाया। आरोप है कि कमरे के भीतर ले जाकर आरोपी ने छात्रा का मुंह दबा दिया। उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की कोशिश की। जब छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया। शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी प्रिंसिपल ने उसे डराया-धमकाया। स्कूल से नाम काटकर बाहर निकाल देने की धमकी दी। किसी तरह वहां से बचकर निकली छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। उसने स्कूल जाने से साफ मना कर दिया। पूर्व में भी लगे हैं आरोप, भेजा गया जेल मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड संख्या 6 के पार्षद संजीव कुमार और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उक्त प्रिंसिपल की छवि पहले से ही संदिग्ध रही है। पूर्व में भी कई छात्राओं ने उनके आचरण पर सवाल उठाए थे। पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के आवेदन पर पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मो इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मो इमामुद्दीन पर एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पिछले कई महीनों से यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों द्वारा पचम्बा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मार्कशीट देने के बहाने बुलाकर की बदसलूकी दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपनी मार्कशीट लेने के लिए स्कूल गई थी। मार्कशीट प्राप्त करने के बाद जब वह प्रिंसिपल के कार्यालय से बाहर निकल रही थी। तभी मो इमामुद्दीन ने उसे किसी बहाने से दोबारा अंदर बुलाया। आरोप है कि कमरे के भीतर ले जाकर आरोपी ने छात्रा का मुंह दबा दिया। उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की कोशिश की। जब छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया। शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी प्रिंसिपल ने उसे डराया-धमकाया। स्कूल से नाम काटकर बाहर निकाल देने की धमकी दी। किसी तरह वहां से बचकर निकली छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। उसने स्कूल जाने से साफ मना कर दिया। पूर्व में भी लगे हैं आरोप, भेजा गया जेल मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड संख्या 6 के पार्षद संजीव कुमार और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उक्त प्रिंसिपल की छवि पहले से ही संदिग्ध रही है। पूर्व में भी कई छात्राओं ने उनके आचरण पर सवाल उठाए थे। पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के आवेदन पर पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मो इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


