डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”

डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”

Shahjahanpur Accident: शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मायके से विदा होकर ससुराल लौट रही दुल्हन की कार को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कार पलटकर चकनाचूर हो गई। इस हादसे में दुल्हन समेत चार लोगों की जान चली गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर हुआ। परिवार में एक साथ चार मौतों से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

Shahjahanpur Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। शादी के कुछ ही दिन बाद मायके से विदा होकर ससुराल लौट रही दुल्हन की कार को रास्ते में तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलटती चली गई। और पूरी तरह टूटकर बिखर गई। यह हादसा खुटार थाना क्षेत्र के रौतापुर कला गांव के पास दोपहर करीब दो बजे हुआ।

कार चालक दुल्हन ननद और बुआ की मौत, ससुर और दो मासूम बच्चे घायल

कार में कुल सात लोग सवार थे। दुल्हन कल्पना, उसकी ननद मोहिनी, बुआ रीना देवी और चालक निर्दोष इस हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुल्हन की हालत बेहद गंभीर थी। उसका सिर बुरी तरह चोटिल हो चुका था। यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में दुल्हन के ससुर और दो मासूम बच्चे घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, कल्पना की शादी 25 अप्रैल को पुवायां क्षेत्र में हुई थी। शादी के दो दिन बाद वह मायके गई थी। और गुरुवार को ससुराल लौट रही थी। लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

टैंकर चालक दुर्घटना के बाद मौके से हुआ फरार

टक्कर मारने के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में गहरा शोक है। जहां कुछ समय पहले खुशियां थीं, वहीं अब हर तरफ मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *