जनसुनवाई में रोते हुए बोला पति, ‘मुझे मेरी पत्नी से बचाओं महंगा आईफोन मांगती है…’

जनसुनवाई में रोते हुए बोला पति, ‘मुझे मेरी पत्नी से बचाओं  महंगा आईफोन मांगती है…’

Public Hearing gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में जनसुनावाई के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां पर एक पति बोला कि पत्नी से मुझे और परिवार को बचाओ। फिलहाल बेरोजगार हूं लेकिन परेशानी नहीं समझती मारपीट करती है आइफोन मांगती है। विरोध पर माता पिता समेत सबको जेल भेजने की धमकी देती है।

बीते दिन यह पीड़ा हजीरा निवासी कमल किशोर माहौर ने पुलिस अधीक्षक दफ्तर में जनसुनवाई में आकर बताई। किशन का कहना था उसकी तीन साल पहले शादी हुई है। उस वक्त मुंबई में नौकरी करता था, पत्नी की जिद में नौकरी छोड़कर घर लौटा आया। अब नए काम की तलाश है, कहती कही से भी पैसा लाओ। सब मुझे दो माता-पिता को घर से निकल दो।

घर का राशन फेंक देती

झूठे केस में फंसाने धमकी देती है कहती है 15 लाख रुपया वसूल करूंगी नहीं तो जेल में सड़ा दूंगी। अतर देवी माहौर का कहना था बहू खुद को मारती है और उन्हें फंसाने की धमकी देती है। घर का राशन फेंक देती है। दो मोबाइल फेंक कर तोड़ चुकी है आइफोन मांगती है। इतना महंगा फोन दिलाने की हैसियत नहीं है। शिकायत पर पुलिस अधिकारियों का कहना है परिवार की काउंसलिंग कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

डेढ़ हजार की उधारी बनी आफत

ग्वालियर के मानपुर फेस-1 निवासी विकलांग दंपति किशन शर्मा और मंजूलता शर्मा ने पड़ोसी राहुल ठाकरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दंपति का कहना है कि राहुल ने उनसे डेढ़ हजार रुपए उधार लिए थे। पैसे वापस मांगने पर उसने किशन को घसीटकर पीटा और धमकाया। घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को दंपति एसएसपी जनसुनवाई में पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सीएसपी केपी सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

निगम जनसुनवाई, अफसरों को दिए निराकरण के निर्देश

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शहरवासियों ने पेयजल, अतिर मण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई और नामांतरण समेत 34 से अधिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर और मुनीश सिकरवार ने कई मामलों का मौके पर निराकरण किया, जबकि अन्य शिकायतों पर संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड 61 के कॉस्मो एम्पायर रहवासियों ने मल्टी परिसर की समस्याएं उठाई, जबकि वार्ड 21 हनुमान नगर के नागरिकों ने सड़क पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ने पेयजल संकट पर ज्ञापन सौंपा। वार्ड 55 शिवाजी नगर निवासी राजेश कुशवाह ने नाला सफाई के बाद उसे बंद नहीं किए जाने की शिकायत की। अधिकारियों ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *