औरंगाबाद के चर्चित जुनैद हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने आज कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह मोहल्ला में सदर अंचलाधिकारी अनुज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों के घर पहुंची और कानूनी कार्रवाई की। इस दौरान घरों में रखे घरेलू उपयोग के सामानों को जब्त किया गया। पुलिस की ओर से जिन आरोपितों के घर कुर्की की गई, उनमें मो. गालिब, मो. दानिश और मो. सैफ उर्फ मैडी शामिल हैं। तीनों सगे भाई हैं और जुनैद हत्याकांड में नामजद आरोपी बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार तीनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। बार-बार की जा रही छापेमारी के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसके बाद न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश लिया गया।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से न्यायालय के आदेश को पढ़कर सुनाया और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत घरों का निरीक्षण किया। इसके बाद कुर्सी, चौकी, पंखा समेत अन्य घरेलू सामानों की सूची बनाकर उन्हें जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। आठ बदमाश जेल में, फरार आरोपितों की तलाश जारी सदर अंचलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में घरों की चल-अचल संपत्तियों का सूचीकरण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जुनैद हत्याकांड में अब तक आठ बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसके अलावा एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। मामले में शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कुर्की-जब्ती अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खां, एसआई उमेश यादव समेत नगर थाना पुलिस और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गंभीर आपराधिक मामलों में फरार रहने वाले आरोपितों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि सभी फरार बदमाशों की गिरफ्तारी तक अभियान लगातार चलता रहेगा और उन्हें जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा। औरंगाबाद के चर्चित जुनैद हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने आज कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह मोहल्ला में सदर अंचलाधिकारी अनुज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों के घर पहुंची और कानूनी कार्रवाई की। इस दौरान घरों में रखे घरेलू उपयोग के सामानों को जब्त किया गया। पुलिस की ओर से जिन आरोपितों के घर कुर्की की गई, उनमें मो. गालिब, मो. दानिश और मो. सैफ उर्फ मैडी शामिल हैं। तीनों सगे भाई हैं और जुनैद हत्याकांड में नामजद आरोपी बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार तीनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। बार-बार की जा रही छापेमारी के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसके बाद न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश लिया गया।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से न्यायालय के आदेश को पढ़कर सुनाया और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत घरों का निरीक्षण किया। इसके बाद कुर्सी, चौकी, पंखा समेत अन्य घरेलू सामानों की सूची बनाकर उन्हें जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। आठ बदमाश जेल में, फरार आरोपितों की तलाश जारी सदर अंचलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में घरों की चल-अचल संपत्तियों का सूचीकरण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जुनैद हत्याकांड में अब तक आठ बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसके अलावा एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। मामले में शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कुर्की-जब्ती अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खां, एसआई उमेश यादव समेत नगर थाना पुलिस और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गंभीर आपराधिक मामलों में फरार रहने वाले आरोपितों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि सभी फरार बदमाशों की गिरफ्तारी तक अभियान लगातार चलता रहेगा और उन्हें जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।


