कटिहार में बिजली कटौती पर लोगों का हल्लाबोल:लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से परेशान, शहीद चौक पर विभाग का पुतला फूंका

कटिहार में बिजली कटौती पर लोगों का हल्लाबोल:लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से परेशान, शहीद चौक पर विभाग का पुतला फूंका

कटिहार में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं से नाराज नागरिकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शहीद चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता पवन पोद्दार ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई मोहल्लों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। घंटों बिजली गुल रहने और कम वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। इससे घरों के बिजली उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पवन पोद्दार ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने सदर विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद तथा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। अतिरिक्त कर्मियों की बहाली की मांग उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत भार के अनुसार नए ट्रांसफार्मर लगाने और मैनपावर की कमी दूर करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की बहाली की मांग की थी। इस दौरान विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कार्यपालक अभियंता को शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था। पवन पोद्दार के अनुसार, बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि चिन्हित 25 स्थानों में से फिलहाल 11 महत्वपूर्ण जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही, फील्ड में कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए नौ अतिरिक्त मानवबल की बहाली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन विभाग की ओर से एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने, मैनपावर उपलब्ध कराने और अन्य तकनीकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया है। पवन पोद्दार ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस प्रदर्शन में राणा सोनी, निगम चौधरी, जग्गा पासवान, जितेंद्र पोद्दार, अमलेश छोटू, हर्षित कुमार, आनंद कुमार, दीपक साह, आलोक ठाकुर, विक्की सिंह, राहुल सनातनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कटिहार में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं से नाराज नागरिकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शहीद चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता पवन पोद्दार ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई मोहल्लों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। घंटों बिजली गुल रहने और कम वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। इससे घरों के बिजली उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पवन पोद्दार ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने सदर विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद तथा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। अतिरिक्त कर्मियों की बहाली की मांग उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत भार के अनुसार नए ट्रांसफार्मर लगाने और मैनपावर की कमी दूर करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की बहाली की मांग की थी। इस दौरान विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कार्यपालक अभियंता को शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था। पवन पोद्दार के अनुसार, बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि चिन्हित 25 स्थानों में से फिलहाल 11 महत्वपूर्ण जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही, फील्ड में कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए नौ अतिरिक्त मानवबल की बहाली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन विभाग की ओर से एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने, मैनपावर उपलब्ध कराने और अन्य तकनीकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया है। पवन पोद्दार ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस प्रदर्शन में राणा सोनी, निगम चौधरी, जग्गा पासवान, जितेंद्र पोद्दार, अमलेश छोटू, हर्षित कुमार, आनंद कुमार, दीपक साह, आलोक ठाकुर, विक्की सिंह, राहुल सनातनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *