भागलपुर में शादी के मंडप पर मुकरा दूल्हा:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; लड़का बोला- मेरे से गलती हुई है, माफ कर दीजिए

भागलपुर में शादी के मंडप पर मुकरा दूल्हा:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; लड़का बोला- मेरे से गलती हुई है, माफ कर दीजिए

भागलपुर में दूल्हा मंडप पर शादी से मुकर गया। लड़का का कहना है कि मुझ पर शादी का दबाव बनाया गया था। मेरे से गलती हुई है। माफ कर दीजिए। मामला जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ का है। पिछले साल अगस्त में इंस्टाग्राम के जरिए थाना इलाके के रहने वाले शिवम कुमार और भीखनपुर निवासी तुलसी कुमारी की दोस्ती हुई थी। शिवम शादी का वादा कर लड़की से बात करता था। कोलकाता में ड्राइवर है, घर के एक सदस्य की मौत हो गई थी। जिसके चलते 20 दिन पहले भागलपुर आया था। परिजनों की रजामंदी से शादी की डेट फाइनल हुई। मंदिर आने के बाद शादी से इनकार कर दिया गुरुवार को पूरी तैयारी के साथ लड़की पक्ष के लोग बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे। जहां शिवम को 7:00 बजे बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आया। लड़की ने जब फोन किया तो कहा कि ई-रिक्शा भेज दो, हम आ जाएंगे। इस पर लड़की पक्ष ने कहा कि तुम किसी वाहन से आ जाओ, हम यहां किराया दे देंगे। रात 9 बजे के करीब शिवम अपने एक दोस्त के साथ बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचा। जब मंदिर प्रशासन की तरफ से लड़के से आधार कार्ड और गार्जियन को बुलाने को कहा तो वो मुकर गया। शादी से साफ इनकार कर दिया। कहा कि मैं ब्राह्मण समाज से हूं, जबकि लड़की पासवान है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस इसके बाद राजद नेत्री सीमा जायसवाल की पहल पर मामले की जानकारी जोगसर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। लड़के ने स्पष्ट कहा कि वह शादी नहीं करेगा। केस करने की धमकी दी गई शिवम ने बताया कि अगस्त महीने में तुलसी ने इंस्टाग्राम पर मुझे मैसेज किया था। हमने उस समय कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि धीरे-धीरे दोनों की बात होने लगी। मैंने लड़की को कहा था कि हम शादी नहीं करेंगे। इस पर उसने कहा कि केस कर देंगे। इसी डर से मेरे माता-पिता ने मुझ पर शादी का दबाव बनाया। मैं मंदिर जरूर पहुंचा था, लेकिन शादी नहीं करना चाहता हूं। मेरे से गलती हुई है, मुझे माफ कर दिया जाए। शादी का वादा किया था वहीं, तुलसी कुमारी का कहना है कि शिवम इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मुझे बात करने को कहता था। कहता था कि मैं तुमसे शादी करूंगा, मुझसे बात करो। शिवम कोलकाता में काम करता है। 20 दिन पहले घर आया था। उसके पिता ने मुझे फोन करके चूड़ी का साइज भी पूछा था, जिसके बाद शगुन भी लिया गया था। अगर शादी नहीं करनी थी तो मेरे घर पर शगुन लेने क्यों आए। इससे मेरी बदनामी होगी। जांच में जुटी पुलिस जानकारी के मुताबिक लड़की वालों ने प्रेमी युवक को अपने कब्जे में रखा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने सामाजिक समझौते के बाद फैसला करने को कहा है। मामले की छानबीन की जा रही है भागलपुर में दूल्हा मंडप पर शादी से मुकर गया। लड़का का कहना है कि मुझ पर शादी का दबाव बनाया गया था। मेरे से गलती हुई है। माफ कर दीजिए। मामला जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ का है। पिछले साल अगस्त में इंस्टाग्राम के जरिए थाना इलाके के रहने वाले शिवम कुमार और भीखनपुर निवासी तुलसी कुमारी की दोस्ती हुई थी। शिवम शादी का वादा कर लड़की से बात करता था। कोलकाता में ड्राइवर है, घर के एक सदस्य की मौत हो गई थी। जिसके चलते 20 दिन पहले भागलपुर आया था। परिजनों की रजामंदी से शादी की डेट फाइनल हुई। मंदिर आने के बाद शादी से इनकार कर दिया गुरुवार को पूरी तैयारी के साथ लड़की पक्ष के लोग बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे। जहां शिवम को 7:00 बजे बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आया। लड़की ने जब फोन किया तो कहा कि ई-रिक्शा भेज दो, हम आ जाएंगे। इस पर लड़की पक्ष ने कहा कि तुम किसी वाहन से आ जाओ, हम यहां किराया दे देंगे। रात 9 बजे के करीब शिवम अपने एक दोस्त के साथ बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचा। जब मंदिर प्रशासन की तरफ से लड़के से आधार कार्ड और गार्जियन को बुलाने को कहा तो वो मुकर गया। शादी से साफ इनकार कर दिया। कहा कि मैं ब्राह्मण समाज से हूं, जबकि लड़की पासवान है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस इसके बाद राजद नेत्री सीमा जायसवाल की पहल पर मामले की जानकारी जोगसर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। लड़के ने स्पष्ट कहा कि वह शादी नहीं करेगा। केस करने की धमकी दी गई शिवम ने बताया कि अगस्त महीने में तुलसी ने इंस्टाग्राम पर मुझे मैसेज किया था। हमने उस समय कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि धीरे-धीरे दोनों की बात होने लगी। मैंने लड़की को कहा था कि हम शादी नहीं करेंगे। इस पर उसने कहा कि केस कर देंगे। इसी डर से मेरे माता-पिता ने मुझ पर शादी का दबाव बनाया। मैं मंदिर जरूर पहुंचा था, लेकिन शादी नहीं करना चाहता हूं। मेरे से गलती हुई है, मुझे माफ कर दिया जाए। शादी का वादा किया था वहीं, तुलसी कुमारी का कहना है कि शिवम इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मुझे बात करने को कहता था। कहता था कि मैं तुमसे शादी करूंगा, मुझसे बात करो। शिवम कोलकाता में काम करता है। 20 दिन पहले घर आया था। उसके पिता ने मुझे फोन करके चूड़ी का साइज भी पूछा था, जिसके बाद शगुन भी लिया गया था। अगर शादी नहीं करनी थी तो मेरे घर पर शगुन लेने क्यों आए। इससे मेरी बदनामी होगी। जांच में जुटी पुलिस जानकारी के मुताबिक लड़की वालों ने प्रेमी युवक को अपने कब्जे में रखा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने सामाजिक समझौते के बाद फैसला करने को कहा है। मामले की छानबीन की जा रही है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *