कुुरुक्षेत्र शहर के फाटक पर थमी मालगाड़ी:सड़क पर दोनों तरफ लगा जाम, एक घंटे बंद रही बिजली सप्लाई, गटका-कोयला लेकर जा रही थी

कुुरुक्षेत्र शहर के फाटक पर थमी मालगाड़ी:सड़क पर दोनों तरफ लगा जाम, एक घंटे बंद रही बिजली सप्लाई, गटका-कोयला लेकर जा रही थी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में शनिवार दोपहर को झांसा रेलवे फाटक पर भारी अव्यवस्था पैदा हो गई। यहां एक मालगाड़ी अचानक फाटक पर आकर रुक गई। ट्रेन करीब एक घंटे तक वहीं खड़ी रही। इससे शहर के दोनों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, यह मालगाड़ी कैथल की तरफ से कुरुक्षेत्र की ओर आ रही थी। इस ट्रेन में गटका और कोयला भरा हुआ था। जैसे ही ट्रेन झांसा फाटक के पास पहुंची, उसी दौरान रेलवे लाइन की पावर सप्लाई प्रभावित हो गई। बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण ट्रेन को करंट नहीं मिल पाया और मालगाड़ी फाटक पर ही रुक गई। शहर में लगा दोनों तरफ जाम मालगाड़ी के रुकते ही झांसा फाटक दोनों तरफ से बंद हो गया। देखते ही देखते फाटक के दोनों ओर झांस और पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर व्हीकल की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे हो गए कि बाइक, कार, ऑटो और अन्य वाहनों तक की लाइनें काफी दूर तक पहुंच गईं। लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। शहर की गलियों से निकले लोग कई लोग जाम से निकलने के लिए गलियों और दूसरे रास्तों का सहारा लेते दिखाई दिए। हालांकि उन रास्तों पर भी ट्रैफिक बढ़ने से वहां भी जाम की स्थिति बन गई। बताते चलें कि शहर के बीच से गुजर रही रेलवे लाइन पर एलिवेटिड ट्रैक बन चुका है। अभी ट्रैक पर स्टेशन बन रहा है। 22 अगस्त 2019 को तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था। सप्लाई शुरू होने के बाद मिली राहत करीब एक घंटे तक रेलवे की पावर सप्लाई बंद रही। सप्लाई बहाल होने के बाद रेलवे प्रशासन और जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। सप्लाई शुरू होने के बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया और फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *