एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक की:कहा- कुशल पुलिसकर्मी बनने के लिए अनुशासन, लगन और परिश्रम जरूरी

एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक की:कहा- कुशल पुलिसकर्मी बनने के लिए अनुशासन, लगन और परिश्रम जरूरी

कासगंज पुलिस लाइन में शनिवार को प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने की। एसपी सिंह ने आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना, साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसपी ओ.पी. सिंह ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफल और कुशल पुलिसकर्मी बनने के लिए अनुशासन, ईमानदारी, लगन और परिश्रम आवश्यक गुण हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर जोर देते हुए बताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव भविष्य में पुलिस सेवा के दौरान अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।
उन्होंने सभी आरक्षियों को आंतरिक एवं बाह्य विषयों की बारीकियों को गंभीरता से सीखने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। एसपी ने पुलिस विभाग में अनुशासन के महत्व पर विशेष जोर दिया और सभी को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस गोष्ठी में प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक, प्रभारी आरटीसी और अन्य प्रशिक्षक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों को बेहतर पुलिसिंग, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे भविष्य में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए उत्कृष्ट पुलिस सेवा प्रदान कर सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *