दरभंगा में हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार:लोडेड पिस्टल और बाइक बरामद; बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

दरभंगा में हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार:लोडेड पिस्टल और बाइक बरामद; बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कदमटोली मंदिर के पास बगीचे से हथियार के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि सोमवार देर शाम इनपुट मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों की तत्परता और सतर्कता के कारण मौके पर ही दबोच लिया गया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई। जिसमें एक लोडेड देसी पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई। शादी समारोह में लहराया था पिस्टल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्यामचक निवासी विकास कुमार यादव और मझिगामा के सुनील कुमार यादव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार विकास का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरा आरोपी सुनील हाल ही में कमतौल क्षेत्र के एक शादी समारोह में सरेआम पिस्टल लहराने के मामले में भी संलिप्त पाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। ताकि उसके साथियों, आपराधिक नेटवर्क और संभावित वारदात की योजना के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। कई महत्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। हालांकि उनकी योजना क्या थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कदमटोली मंदिर के पास बगीचे से हथियार के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि सोमवार देर शाम इनपुट मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों की तत्परता और सतर्कता के कारण मौके पर ही दबोच लिया गया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई। जिसमें एक लोडेड देसी पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई। शादी समारोह में लहराया था पिस्टल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्यामचक निवासी विकास कुमार यादव और मझिगामा के सुनील कुमार यादव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार विकास का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरा आरोपी सुनील हाल ही में कमतौल क्षेत्र के एक शादी समारोह में सरेआम पिस्टल लहराने के मामले में भी संलिप्त पाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। ताकि उसके साथियों, आपराधिक नेटवर्क और संभावित वारदात की योजना के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। कई महत्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। हालांकि उनकी योजना क्या थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *