पुलिस टीम पर हमला किया,जवान के सिर में लगी तीर:पूर्णिया में 300 गांव वालों पुलिस को घेरा; ईंट-पत्थर और भाले से किया अटैक

पुलिस टीम पर हमला किया,जवान के सिर में लगी तीर:पूर्णिया में 300 गांव वालों पुलिस को घेरा; ईंट-पत्थर और भाले से किया अटैक

पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर 300 लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस जवानों पर तीर, ईंट-पत्थर और भाले से हमले किया गया। एक पुलिस जवान के सिर में तीर लग गया, जबकि 6 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को श्रीनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जिस पुलिस वाले के सिर में तीर लगा है उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है। घटना चम्पानगर थाना क्षेत्र के मलनिया कामत की है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी घटना सोमवार को प्रशासन और पुलिस टीम 11 एकड़ जमीन पर कब्जा हटाने गई थी। इस जमीन पर 28 से ज्यादा लोगों ने कब्जा कर रखा है। यह जमीन मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी कवैया वार्ड-4 निवासी सुधीर ऋषि की बताई जा रही है। सुधीर ने प्रशासन से शिकायत की थी कि उनकी जमीन खाली कराई जाई। अब घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए तीर, ईंट-पत्थर और भाले से हमला पुलिस की टीम जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची। प्रशासन को देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पहले तो पुलिस और ग्राामीणों में बहस हुई। उसके बाद गांव वाले उग्र हो गए। पुलिस ने गांव वालों को समझाने की बहुत कोशिश की। बार जमीन खाली करने को कहा गया, लेकिन गांव वालों का दावा था कि, वो लोग काफी वक्त से इस जमीन पर रह रहे हैं। वो जमीन खाली नहीं करेंगे। पुलिस और गांव वालों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इतने में ही भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर तीर, ईंट- पत्थर और भाले से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस टीम में शामिल चौकीदार शंकर पासवान को सिर में तीर जा लगी। ईंट-पत्थर के हमले में 6 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद पुलिस ने भी एक्शन लिया और भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस के सख्त एक्शन के बाद गांव के लोग वहां से भाग निकले। घायल चौकीदार ने बताया कि, हमलगो 60 की संख्या में पहुंचे थे। हमारी टीम जमीन खाली करवा रही थी। लेकिन गांव वाले लगातार पत्थर और तीर चला रहे थे। मैं जैसे ही पीछे मुड़ा एक तीर मेरे सिर में आकर लगी। पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया सदर-2 SDPO डॉ गौरव कुमार ने बताया कि, जमीन को खाली करने पहुंचे मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जमीन की घेराबंदी कर उसे खाली छोड़ दिया गया है। पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर 300 लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस जवानों पर तीर, ईंट-पत्थर और भाले से हमले किया गया। एक पुलिस जवान के सिर में तीर लग गया, जबकि 6 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को श्रीनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जिस पुलिस वाले के सिर में तीर लगा है उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है। घटना चम्पानगर थाना क्षेत्र के मलनिया कामत की है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी घटना सोमवार को प्रशासन और पुलिस टीम 11 एकड़ जमीन पर कब्जा हटाने गई थी। इस जमीन पर 28 से ज्यादा लोगों ने कब्जा कर रखा है। यह जमीन मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी कवैया वार्ड-4 निवासी सुधीर ऋषि की बताई जा रही है। सुधीर ने प्रशासन से शिकायत की थी कि उनकी जमीन खाली कराई जाई। अब घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए तीर, ईंट-पत्थर और भाले से हमला पुलिस की टीम जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची। प्रशासन को देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पहले तो पुलिस और ग्राामीणों में बहस हुई। उसके बाद गांव वाले उग्र हो गए। पुलिस ने गांव वालों को समझाने की बहुत कोशिश की। बार जमीन खाली करने को कहा गया, लेकिन गांव वालों का दावा था कि, वो लोग काफी वक्त से इस जमीन पर रह रहे हैं। वो जमीन खाली नहीं करेंगे। पुलिस और गांव वालों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इतने में ही भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर तीर, ईंट- पत्थर और भाले से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस टीम में शामिल चौकीदार शंकर पासवान को सिर में तीर जा लगी। ईंट-पत्थर के हमले में 6 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद पुलिस ने भी एक्शन लिया और भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस के सख्त एक्शन के बाद गांव के लोग वहां से भाग निकले। घायल चौकीदार ने बताया कि, हमलगो 60 की संख्या में पहुंचे थे। हमारी टीम जमीन खाली करवा रही थी। लेकिन गांव वाले लगातार पत्थर और तीर चला रहे थे। मैं जैसे ही पीछे मुड़ा एक तीर मेरे सिर में आकर लगी। पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया सदर-2 SDPO डॉ गौरव कुमार ने बताया कि, जमीन को खाली करने पहुंचे मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जमीन की घेराबंदी कर उसे खाली छोड़ दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *