लखीसराय में रोजगार योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:पीएम इंटर्नशिप, NAPS और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की दी गई जानकारी

लखीसराय में रोजगार योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:पीएम इंटर्नशिप, NAPS और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की दी गई जानकारी

लखीसराय में सोमवार को जिला नियोजनालय द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं और संस्थानों को विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसका उद्घाटन उप समाहर्ता लखीसराय श्री नीरज कुमार, बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) के मिशन निदेशक श्री मनीष शंकर, BSDM के समन्वयक श्री संजय कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी लखीसराय सुश्री शिखा राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। मिशन निदेशक श्री मनीष शंकर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) के उद्देश्यों, पात्रता, लाभ और रोजगार सृजन में उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। इंटर्नशिप और रोजगार का मिलेगा बेहतर अवसर उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से युवाओं को उद्योगों और संस्थानों में प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। BSDM के समन्वयक श्री संजय कुमार ने स्थानीय औद्योगिक और शैक्षणिक संस्थानों से इन योजनाओं में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थानों के सहयोग से अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से भी सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने और अपने कौशल का विकास करने की अपील की। जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री शिखा राय ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने उद्देश्य इस कार्यशाला में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, प्रशिक्षण केंद्रों और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में प्रेरित करना था। लखीसराय में सोमवार को जिला नियोजनालय द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं और संस्थानों को विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसका उद्घाटन उप समाहर्ता लखीसराय श्री नीरज कुमार, बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) के मिशन निदेशक श्री मनीष शंकर, BSDM के समन्वयक श्री संजय कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी लखीसराय सुश्री शिखा राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। मिशन निदेशक श्री मनीष शंकर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) के उद्देश्यों, पात्रता, लाभ और रोजगार सृजन में उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। इंटर्नशिप और रोजगार का मिलेगा बेहतर अवसर उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से युवाओं को उद्योगों और संस्थानों में प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। BSDM के समन्वयक श्री संजय कुमार ने स्थानीय औद्योगिक और शैक्षणिक संस्थानों से इन योजनाओं में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थानों के सहयोग से अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से भी सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने और अपने कौशल का विकास करने की अपील की। जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री शिखा राय ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने उद्देश्य इस कार्यशाला में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, प्रशिक्षण केंद्रों और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में प्रेरित करना था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *