तेलंगाना CM बोले- राहुल गांधी 2029 के लिए PM चेहरा:I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को मनाएंगे; लोग स्विगी-स्टाइल राजनीति चाहते हैं, जिसमें तुरंत रिजल्ट मिले

तेलंगाना CM बोले- राहुल गांधी 2029 के लिए PM चेहरा:I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को मनाएंगे; लोग स्विगी-स्टाइल राजनीति चाहते हैं, जिसमें तुरंत रिजल्ट मिले

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को राहुल गांधी को 2029 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले राहुल गांधी के नाम की घोषणा करेगी और फिर I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को समर्थन के लिए मनाया जाएगा। रेवंत रेड्डी ने एक न्यूज कॉन्क्लेव के दौरान राजनीति को लेकर लोगों की बदलती सोच पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब लोग स्विगी-स्टाइल राजनीति चाहते हैं, जिसमें तुरंत और सीधे परिणाम मिलें। रेवंत बोले- PM बनना राहुल की व्यक्तिगत इच्छा नहीं रेवंत ने आगे कहा- राहुल व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं रखते हैं। हालांकि, हाल ही में विकाराबाद में हुई एक मीटिंग में मैंने उन्हें यह जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए राजी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 10 साल तक TDP में काम किया और आज भी चंद्रबाबू नायडू उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि TDP छोड़ने से पहले उन्होंने विजयवाड़ा में खुद नायडू को इसकी जानकारी दी थी। I.N.D.I.A. गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कई नाम रेड्डी के बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी गठबंधन में नेतृत्व को लेकर अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस और DMK नेताओं ने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन के नाम PM के तौर पर आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे। हालांकि, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की भी चर्चा है। बंगाल में ममता बनर्जी 10 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई। वहीं तमिलनाडु में स्टालिन भी अपनी सरकार नहीं बचा पाए। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए:पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील; कहा- जरूरत पड़ी तो खुद दफ्तर पेंट करूंगी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी दफ्तरों को पेंट करने के लिए तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *