तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: DMK को बढ़त, विजय ने बिगाड़ा ओवैसी का समीकरण

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: DMK को बढ़त, विजय ने बिगाड़ा ओवैसी का समीकरण

Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए है। राज्य में 23 अप्रैल को 234 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ था। एग्जिट पोल में तमिलनाडु में DMK गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं, एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (Tamilaga Vettri Kazhagam) की धमाकेदार एंट्री हुई है। वोट शेयर में भी DMK+ का थोड़ा बेहतर प्रदर्शन दिख रहा है. हालांकि AIADMK+ केवल 3.2% वोट शेयर से पीछे है। आइये जानते है कौनसी एजेंसी ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी है।

डीएमके गठबंधन को बढ़त

Peoples Pules के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, AIADMK गठबंधन को 65 से 80 सीटें मिलती नजर आ रही है। विजय की पार्टी TVK को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु में स्टालिन का जलवा बरकरार

Matrize के मुताबिक, डीएमके गठबंधन को 122 से 132 सीटें मिल सकती है। वहीं, AIADMK गठबंधन को 87 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है। TVK को 10 से 12 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें आ सकती है।

पी-मार्क (P-Marq) के एग्जिट पोल का कहना है कि डीएमके गठबंधन को 125-145 सीटें मिल सकती है। इससे वे बहुमत के आंकड़े का पार करते नजर आ रहे हे।

तमिलनाडु

स्रोत (Sources) एनडीए (NDA) एसपीए (SPA) अन्य (OTH)
पीपल्स पल्स (Peoples Pulse) 65 – 80 125 – 145 2 – 6
मैट्राइज (Matrize) 87 – 100 122 – 132 10 – 18
जेवीसी (JVC) 131 – 150 80 – 101 2 – 5
पी-मार्क (P-MARQ) 65 – 85 125 – 145 16 – 32

AIADMK को बड़ा झटका

​एग्जिट पोल में अन्नाद्रमुक (AIADMK) को झटका लगता नजर आ रहा है। AIADMK सिर्फ 65-85 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। वही, अभिनेता विजय की पार्टी TVK पहली बार में ही अपनी छाप छोड़ती दिख रही है सर्वे में उन्हें 16-26 सीटें मिलती नजर आ रही है।

TVK की धमाकेदार एंट्री

अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ की धमाकेदार एंट्री हुई है। पोल के अनुसार, पार्टी 18 से 24 सीटें मिलती नजर आ रही है। आपको बता दें कि यह सिर्फ एग्जिट पोल है। असली परिणाम तो 4 मई को आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *