नालंदा में ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजन बोले- पति का भाभी से अवैध संबंध था, विरोध करने पर जहर पिलाकर मार दिया

नालंदा में ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजन बोले- पति का भाभी से अवैध संबंध था, विरोध करने पर जहर पिलाकर मार दिया

नालंदा में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, गला दबाने और जहर पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चेरन निवासी सोनेलाल की पत्नी रिंकी देवी(19) के तौर पर हुई है। पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। घटना हरनौत थाना क्षेत्र की है। ‘अवैध संबंध का विरोध करने पर रची गई साजिश’ हिलसा के केशोपुर निवासी मृतका के दादा जयकांत राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि बताया कि रिंकी की शादी 27 फरवरी 2025 को सोनेलाल के साथ हुई थी। सोनेलाल पटना की एक कूट फैक्ट्री में काम करता है। उसका अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध था। शादी के एक-दो महीने बाद ही रिंकी को इस बात की भनक लग गई थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। ‘गला दबाने और जबरन जहर पिलाने का आरोप’ बहनोई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे ससुराल वालों ने फोन करके कहा कि रिंक ने जहर खा ली है। आनन-फानन में चेरन पहुंचा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। गले पर दबाने और शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान मौजूद थे। पति, ननद, भैंसुर और उसकी पत्नी ने मिलकर पहले रिंकी की बेरहमी से पिटाई की, उसका गला दबाया। फिर जबरन जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। एफएसएल की टीम जुटा रही साक्ष्य सूचना मिलने पर हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। ससुराल के लोग फिलहाल फरार हैं। मायके वालों की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, गला दबाने और जहर पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चेरन निवासी सोनेलाल की पत्नी रिंकी देवी(19) के तौर पर हुई है। पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। घटना हरनौत थाना क्षेत्र की है। ‘अवैध संबंध का विरोध करने पर रची गई साजिश’ हिलसा के केशोपुर निवासी मृतका के दादा जयकांत राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि बताया कि रिंकी की शादी 27 फरवरी 2025 को सोनेलाल के साथ हुई थी। सोनेलाल पटना की एक कूट फैक्ट्री में काम करता है। उसका अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध था। शादी के एक-दो महीने बाद ही रिंकी को इस बात की भनक लग गई थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। ‘गला दबाने और जबरन जहर पिलाने का आरोप’ बहनोई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे ससुराल वालों ने फोन करके कहा कि रिंक ने जहर खा ली है। आनन-फानन में चेरन पहुंचा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। गले पर दबाने और शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान मौजूद थे। पति, ननद, भैंसुर और उसकी पत्नी ने मिलकर पहले रिंकी की बेरहमी से पिटाई की, उसका गला दबाया। फिर जबरन जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। एफएसएल की टीम जुटा रही साक्ष्य सूचना मिलने पर हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। ससुराल के लोग फिलहाल फरार हैं। मायके वालों की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *