23% तक बढ़ा सरकारी बसों का किराया:बांका में यात्रियों को परेशानी, पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बस यात्रा महंगी

23% तक बढ़ा सरकारी बसों का किराया:बांका में यात्रियों को परेशानी, पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बस यात्रा महंगी

बांका जिले में सरकारी बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है।नई किराया दरें 1जून 2026 से लागू हो गई हैं,जिससे यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। जिले भर में किराये में लगभग 22 से 23प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। परिवहन विभाग द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, सामान्य बस सेवा का किराया 50किलोमीटर तक की दूरी के लिए 1.50 रुपये से बढ़ाकर 1.73 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री कर दिया गया है।डीलक्स बसों का किराया 1.70 रुपये से बढ़कर 1.96 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है।एसी डीलक्स बसों में अब 2.00 रुपये के बजाय 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लगेगा। वोल्वो, मल्टीएक्सल और अन्य प्रीमियम श्रेणी की बसों का किराया 2.50 रुपये से बढ़ाकर 2.88 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों के लिए बस किराये में उल्लेखनीय वृद्धि नई दरें लागू होने के बाद बांका से विभिन्न स्थानों के लिए बस किराये में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बांका से भागलपुर का किराया 71 रुपये से बढ़कर 87 रुपये हो गया है। इसी तरह, बांका से जमुई का किराया 134 रुपये से बढ़कर 165 रुपये,और बांका से पूर्णिया का किराया 190 रुपये से बढ़कर 241 रुपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बांका से जगदीशपुर और साहेबगंज का किराया 53 रुपये से बढ़कर 66 रुपये हो गया है। रजौन का किराया 36 रुपये से बढ़कर 45रुपये,और बेलहर का किराया 60रुपये से बढ़कर 70रुपये हो गया है। कई यात्रियों ने अचानक हुई वृद्धि पर आपत्ति जताई सरकारी बस स्टैंडों पर नई किराया दरों को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कई यात्रियों ने अचानक हुई इस वृद्धि पर आपत्ति जताई, जिससे टिकट काउंटरों पर बहस की स्थिति भी उत्पन्न हुई।यात्रियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में किराया बढ़ने से उनके मासिक खर्च में और इजाफा होगा। वहीं परिवहन निगम का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और संचालन लागत में वृद्धि के कारण किराये में संशोधन आवश्यक हो गया था। लबताया जा रहा है कि जल्द ही निजी बस संचालक भी अपने किराये में बढ़ोतरी कर सकते हैं।इससे आने वाले दिनों में यात्रियों की जेब पर और अधिक बोझ पड़ने की संभावना है। बांका जिले में सरकारी बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है।नई किराया दरें 1जून 2026 से लागू हो गई हैं,जिससे यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। जिले भर में किराये में लगभग 22 से 23प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। परिवहन विभाग द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, सामान्य बस सेवा का किराया 50किलोमीटर तक की दूरी के लिए 1.50 रुपये से बढ़ाकर 1.73 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री कर दिया गया है।डीलक्स बसों का किराया 1.70 रुपये से बढ़कर 1.96 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है।एसी डीलक्स बसों में अब 2.00 रुपये के बजाय 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लगेगा। वोल्वो, मल्टीएक्सल और अन्य प्रीमियम श्रेणी की बसों का किराया 2.50 रुपये से बढ़ाकर 2.88 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों के लिए बस किराये में उल्लेखनीय वृद्धि नई दरें लागू होने के बाद बांका से विभिन्न स्थानों के लिए बस किराये में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बांका से भागलपुर का किराया 71 रुपये से बढ़कर 87 रुपये हो गया है। इसी तरह, बांका से जमुई का किराया 134 रुपये से बढ़कर 165 रुपये,और बांका से पूर्णिया का किराया 190 रुपये से बढ़कर 241 रुपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बांका से जगदीशपुर और साहेबगंज का किराया 53 रुपये से बढ़कर 66 रुपये हो गया है। रजौन का किराया 36 रुपये से बढ़कर 45रुपये,और बेलहर का किराया 60रुपये से बढ़कर 70रुपये हो गया है। कई यात्रियों ने अचानक हुई वृद्धि पर आपत्ति जताई सरकारी बस स्टैंडों पर नई किराया दरों को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कई यात्रियों ने अचानक हुई इस वृद्धि पर आपत्ति जताई, जिससे टिकट काउंटरों पर बहस की स्थिति भी उत्पन्न हुई।यात्रियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में किराया बढ़ने से उनके मासिक खर्च में और इजाफा होगा। वहीं परिवहन निगम का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और संचालन लागत में वृद्धि के कारण किराये में संशोधन आवश्यक हो गया था। लबताया जा रहा है कि जल्द ही निजी बस संचालक भी अपने किराये में बढ़ोतरी कर सकते हैं।इससे आने वाले दिनों में यात्रियों की जेब पर और अधिक बोझ पड़ने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *