कोडरमा घाटी में ट्रक दुर्घटना, चालक घायल:मकई लदे ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, मैदा लोडेड ट्रक के केबिन में फंसा चालक

कोडरमा घाटी में ट्रक दुर्घटना, चालक घायल:मकई लदे ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, मैदा लोडेड ट्रक के केबिन में फंसा चालक

कोडरमा घाटी में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में ट्रक चालक दिलखुश कुमार घायल हो गए। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर नौवां माइल के पास मकई लदे एक ट्रक के अचानक पीछे ढुलकने और मैदा लदे ट्रक में टक्कर से यह दुर्घटना हुई। यह घटना कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। घायल चालक दिलखुश कुमार (35, मोतिहारी, बिहार) ने बताया कि वे दरभंगा से मैदा लादकर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) जा रहे थे। कोडरमा घाटी में चढ़ाई के दौरान उनके आगे चल रहा मकई से लदा ट्रक अचानक पीछे की ओर आने लगा। ट्रक सीधे दिलखुश के वाहन से टकरा गया इस दौरान मकई लदे ट्रक के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह ट्रक सीधे दिलखुश के वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलखुश का ट्रक सड़क पर पलट गया और वे अपने खलासी के साथ केबिन में फंस गए। ट्रक में लदा मैदा भी सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद दिलखुश और उनके खलासी ने मदद के लिए शोर मचाया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा सदस्य सागर गिरी, अन्य वाहन चालक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दिलखुश तथा उनके सहयोगी खलासी को ट्रक के केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। खलासी को मामूली चोटें लगी इसके बाद दिलखुश और उनके सहयोगी को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। इस हादसे में दिलखुश के सिर में चोट आई है, जबकि उनके खलासी को मामूली चोटें लगी हैं। दिलखुश का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग वहां मौके पर पहुंची और दोनों ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि उसमें लोड मैदा और मकई सुरक्षित रह सके। इधर, पुलिस ने उक्त दोनों ट्रक मालिकों को घटना की सूचना दे दी है। कोडरमा घाटी में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में ट्रक चालक दिलखुश कुमार घायल हो गए। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर नौवां माइल के पास मकई लदे एक ट्रक के अचानक पीछे ढुलकने और मैदा लदे ट्रक में टक्कर से यह दुर्घटना हुई। यह घटना कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। घायल चालक दिलखुश कुमार (35, मोतिहारी, बिहार) ने बताया कि वे दरभंगा से मैदा लादकर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) जा रहे थे। कोडरमा घाटी में चढ़ाई के दौरान उनके आगे चल रहा मकई से लदा ट्रक अचानक पीछे की ओर आने लगा। ट्रक सीधे दिलखुश के वाहन से टकरा गया इस दौरान मकई लदे ट्रक के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह ट्रक सीधे दिलखुश के वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलखुश का ट्रक सड़क पर पलट गया और वे अपने खलासी के साथ केबिन में फंस गए। ट्रक में लदा मैदा भी सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद दिलखुश और उनके खलासी ने मदद के लिए शोर मचाया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा सदस्य सागर गिरी, अन्य वाहन चालक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दिलखुश तथा उनके सहयोगी खलासी को ट्रक के केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। खलासी को मामूली चोटें लगी इसके बाद दिलखुश और उनके सहयोगी को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। इस हादसे में दिलखुश के सिर में चोट आई है, जबकि उनके खलासी को मामूली चोटें लगी हैं। दिलखुश का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग वहां मौके पर पहुंची और दोनों ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि उसमें लोड मैदा और मकई सुरक्षित रह सके। इधर, पुलिस ने उक्त दोनों ट्रक मालिकों को घटना की सूचना दे दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *