‘मेरा पढ़ने का ऐसे कोई ज्यादा टाइट शेड्यूल नहीं होता था। नॉर्मली जैसे सभी बच्चे पढ़ते हैं। वैसे ही मै भी पढता था। कभी ऐसा नहीं लगा कि आप को अलग से पढ़ना है। या मेहनत करनी है। ये तो तय था की मै स्कूल में टॉप करूंगा। पर ये नहीं सोचा था की जिले में भी टॉप कर जाऊंगा। मेरे पिता और मां सब बहुत खुश हैं।’ ये कहना वाराणसी के क्वींस कालेज के हाईस्कूल के स्टूडेंट सूर्यदीप प्रजापति का जिन्होंने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 96.83%अंक पाकर पूरे जिले में टॉप किया है। सूर्यदीप के पिता रामबृक्ष प्राइवेट जॉब में हैं और मां रानी देवी हाउस वाईफ हैं। उनके बड़े भाई NEET की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में दैनिक भास्कर ने सूर्यदीप प्रजापति और उनके विद्यालय के प्रिंसिपल सुमित कुमार श्रीवास्तव से बात की और सूर्यदीप की सफलता का राज जाना और उनके लक्ष्य को समझा। पढ़िए रिपोर्ट … सबसे पहले छात्र सूर्यदीप से जानिए कैसे की थी एग्जाम की तैयारी… आम बच्चों की तरह की थी तैयारी सूर्यदीप ने बताया – जिस तरह से आम बच्चे तैयारी करते हैं। वैसे ही हमने तैयारी की थी। हम सुबह पढ़ते थे। फिर स्कूल चले जाते थे। वहां से लौटकर आते थे तो बाहर निकलते थे। दस्तों के साथ मेरे घर में भी पढ़ाई का वातावरण काफी ठीक है। सभी पढ़ाई करने में मदद करते हैं। ऑनलाइन यूट्यूब से हुई तैयारी सूर्यदीप ने बताया – मैंने अपनी तैयारी कोचिंग और क्लास की ऑनलाइन माध्यम से भी की है। ऑनलाइन भी पढता था और कोचिंग भी जाता था। इससे मुझे काफी जारी चीजों की जानकारी हुई जो क्लास में नहीं पढ़ाया जाता है। मई अपनी सफलता जस श्रेय प्रिंसिपल सर, फैकेल्टी और माता-पिता को देना चाहते हैं। पिता प्राइवेट एम्प्लाई, मां हाउस वाइफ सूर्यदीप ने बताया – मेरे पिता प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने हमेशा मेरा सपोर्ट किया और मेरी जरूरतें पूरी की, जिसकी वजह ै इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मेरे बड़े भाई NEET की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें देखकर भी काफी इंस्प्रिरेशन मिलती है। और आगे बढ़ने का मन करता है। आईआईटी करने का सपना सुर्यदीप प्रजापति ने कहा – सभी लोग आईएएस, पीसीएस और टीचर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन मैंने सिर्फ आईआईटी करने और आईआईटियंस बनने का सपना देखा है। मेरा लक्ष्य आईआईटी करना है। उम्मीद है की मेहनत करने के बाद मुझे आईआईटी करने से कोई रोक नहीं पाएगा। अब जानिए पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कालेज के प्रिंसिपल सुमित श्रीवास्तव ने क्या कहा … छलक पड़ी आंखें, रोकर किया अधिकारीयों को फोन हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट देखने के लिए शहर के सभी कालेजों में इंतजाम किए गए थे। इसी क्रम में राजकीय क्वींस कालेज में भी इंतजाम थे। ऐसे में जैसे ही सूर्यदीप प्रजापति का रिजल्ट आया और सूचना उसके टॉपर होने की मिली कालेज के प्रिंसिपल रोने लगे। उन्होंने खुशी में डीएम सत्येंद्र कुमार को फोन किया और बालक से मिलाने के लिए कालेज बुलाया। प्लीज सर कालेज आइये प्रिंसिपल को पूरा भरोसा था कि सूर्यदीप टापर बनेगा। रिजल्ट आने पर प्रिंसिपल के आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी, डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह को रोते हुए ही काल किया। बताया कि उनका बच्चा टाप कर गया है, प्लीज सर कॉलेज आइए। पूरी उम्मीद थी की छात्र बढ़ाएंगे मान सुमीत श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बताया कि पहली बार क्लास में हमने सूर्यदीप को देखा तो उसकी प्रतिभा को समझ गए थे यह एग्जाम का टापर होगा। हमें और हमारी टीम को पूरी उम्मीद थी। सूर्यदीप ने अच्छे से पढ़ाई की और आगे बढ़ा और आज उसका परिणाम सबके सामने है।


