Surya Murder: बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर के बाद 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर कहा- प्लान बनाकर मर्डर किया

Surya Murder: बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर के बाद 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर कहा- प्लान बनाकर मर्डर किया

Surya Chauhan Murder Case Update: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज ही सुबह तड़के पुलिस ने सूर्या हत्याकांड (Surya Murder Case) के मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया था। बता दें कि बकरीद के दिन हिंदू लड़के की गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

असद के पिता और 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

बकरीद के दिन 11वीं के 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार की सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पिता नवाब को गिरफ्तार किया है। नवाब के साथ ही पुलिस ने फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चौधरी चरण सिंह गेट के पास से इन आरोपियों को पकड़ा है।

असद के पिता ने बनाई थी हत्या की योजना

पुलिस पूछताछ में आरोपी फरहान ने बताया कि 28 मई 2026 को दोपहर 3 बजे असद का सूर्या चौहान से बाइक चलाने को लेकर झगड़ा हुआ। असद ने इसके बारे में अपने पिता नवाब और फरहान को बताया था। इसके बाद नवाब के पिता, फरहान और आतिफ ने बदला लेने की योजना बनाई।

फरहान ने बताया कि योजना के मुताबिक, आरोपियो ने करीब 3:30 बजे नवनीत विहार की गली नंबर-4 में सूर्या को घेर लिया। फरहान ने कबूल किया कि सूर्या को घेरने के बाद पहले उसने चाकू मारा, इसके बाद असद ने सूर्या के पेट में चाकू मारा। खून से लथपथ होकर सूर्या जमीन पर गिर पड़ा तो आरोपी उसे मरा हुआ समझ कर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *