करुप्पु विवाद में कूदे सूर्या! CM विजय से लिंक और ‘अपमान’ पर क्रिप्टिक पोस्ट से तोड़ी चुप्पी, मची खलबली

Suriya breaks silence with cyptic post amid Karuppu: तमिल फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों फिल्म ‘करुप्पु‘ को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म की सफलता के बीच एक्टर सूर्या और तमिलनाडु के CM विजय का नाम भी बहस का हिस्सा बन गया है। इसी बीच, सूर्या ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा नोट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा-सा नोट पोस्ट किया

एक्टर सूर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा-सा नोट पोस्ट किया। इसमें लिखा था, “प्यार से नेतृत्व करो। दयालु रहो, उदार बनो।” इस नोट में उन्होंने किसी व्यक्ति और विवाद का नाम नहीं लिया, लेकिन इसकी टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी। कई फैंस ने इसे चल रहे करुप्पु विवाद से जोड़कर देखा।

एक्टर सूर्या

इतना ही नहीं, ये विवाद तब शुरू हुआ जब फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर आरजे बालाजी ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘करुप्पु’ की कहानी सबसे पहले विजय को सुनाई गई थी। किसी कारण से विजय इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने। इसके बाद फिल्म में सूर्या ने लीड रोल निभाया। इसके बाद आरजे बालाजी ने विजय के साथ अपनी एक फोटो़ भी शेयर की और उन्हें वो शख्स बताया, जिसने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई थी। दरअसल, इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इस पर सूर्या के फैंस का मानना था कि फिल्म की सफलता का क्रेडिट उस एक्टर को मिलना चाहिए जिसने वास्तव में फिल्म में काम किया और उसे दर्शकों तक पहुंचाया। तो वहीं कुछ लोग विजय के शुरुआती योगदान को भी महत्वपूर्ण बता रहे थे।

विजय फिल्म में होते तो ये और भी बड़े स्तर की फिल्म बन सकती थी

ये विवाद उस समय और बढ़ गया जब फिल्म के एडिटर आर. कलैवनन ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर विजय फिल्म में होते तो ये और भी बड़े स्तर की फिल्म बन सकती थी। उनके इस बयान पर आलोचना हुई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए माफी मांगी।

हालांकि, सूर्या ने पूरे विवाद पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी को ही कई लोग उनका जवाब मान रहे हैं। फिलहाल एक्टर विवादों से दूर रहते हुए अपनी फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं। बता दें, ‘करुप्पु’ ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। ये सूर्या के करियर की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है और साल की सबसे चर्चित तमिल फिल्मों में गिनी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *