लखनऊ में सुबह से निकली धूप:आज 43°C तक पहुंचेगा तापमान, पछुआ हवा कर रही परेशान

लखनऊ में सुबह से निकली धूप:आज 43°C तक पहुंचेगा तापमान, पछुआ हवा कर रही परेशान

लखनऊ सुबह से तेज धूप निकली हुई है। इस बीच तेज पछुआ हवा चल रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। इस बीच सुबह से ही पछुआ हवा चल रही है। लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 57 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 14 फीसदी रही। गर्म हवा के चलेंगे थपेड़े, दिन और रात में बढ़ी गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में आ रही पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तराखंड के तराई भाग को छोड़कर प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 40°C के पार चला गया है। आगामी सप्ताह के दौरान मौसम सामान्य बना रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों के दौरान कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर जाने के साथ आगामी 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं वार्म नाइट की संभावना है। पांच दिनों का लखनऊ में संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 22 अप्रैल 42° 24° 23 अप्रैल 42° 25° 24 अप्रैल 43° 26° 25 अप्रैल 43° 26° 26 अप्रैल 42° 25°

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *