लव मैरिज के एक महीने बाद सुसाइड:मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार ससुराल वाले, भागकर की थी शादी

लव मैरिज के एक महीने बाद सुसाइड:मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार ससुराल वाले, भागकर की थी शादी

नालंदा में एक युवक ने जहर खाकर आज आत्महत्या कर ली है। राजबल्लभ ने मौत से पहले जहर पीने का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर स्टेटस के तौर पर लगा दिया। वीडियो में युवक ने कहा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसके ससुराल वाले है। दरअसल, इसने एक महीने पहले भाग कर जहानाबाद की लड़की से शादी की थी। इसके बाद इस पर अपहरण का केस हुआ था। शनिवार को लड़की के परिवार वाले उसे मायके ले गए। भाई का कहना है कि इस कारण ये डिप्रेशन में था। आरोप है कि राजबल्लभ ने अपने ससुराल वालों के किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न और ₹20 लाख की रंगदारी मांगे जाने से आहत होकर यह कदम उठाया। आज ग्रामीणों ने उसे खेत में अचेत अवस्था में पड़ा पाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान रामनंदन प्रसाद के 30 साल के बेटे राजबल्लभ प्रसाद के रूप में हुई है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि राजबल्लभ पेशे से भगत (झाड़-फूंक करने वाला) था। इसी दौरान उसका संपर्क जहानाबाद के सबाजपुर की एक युवती पिंकी से हुआ। दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और करीब डेढ़ महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। राजबल्लभ पहले से शादीशुदा था और अपनी दोनों पत्नियों को साथ रखने को तैयार था। हालांकि, लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे और उन्होंने युवक पर जहानाबाद जिला के कल्पा थाना में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था। ₹20 लाख की मांग और प्रताड़ना का आरोप भाई का आरोप है कि लड़की के माता-पिता, मौसा और जीजा लगातार राजबल्लभ पर दबाव बना रहे थे। शनिवार को पुलिस ने दोनों को घर से पकड़ा था, जिसके बाद सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें छोड़ा गया। मृतक के भाई ने बताया कि लड़की के मायके वाले केस वापस लेने के नाम पर ₹20 लाख की मांग कर रहे थे। युवक को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों ने लड़की की बहन (रिंकू कुमारी) पर भी साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि वह दूध का कारोबार भी करता था, आज वह दिन में भी काम पर निकला था, लेकिन मानसिक तनाव के कारण उसने घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जाकर रामपुर खंधा के पास जाकर जहर खा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि जहर खाकर आत्महत्या की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को कल्पा थाना की पुलिस एक केस के मामले में पकड़ कर ले गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नालंदा में एक युवक ने जहर खाकर आज आत्महत्या कर ली है। राजबल्लभ ने मौत से पहले जहर पीने का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर स्टेटस के तौर पर लगा दिया। वीडियो में युवक ने कहा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसके ससुराल वाले है। दरअसल, इसने एक महीने पहले भाग कर जहानाबाद की लड़की से शादी की थी। इसके बाद इस पर अपहरण का केस हुआ था। शनिवार को लड़की के परिवार वाले उसे मायके ले गए। भाई का कहना है कि इस कारण ये डिप्रेशन में था। आरोप है कि राजबल्लभ ने अपने ससुराल वालों के किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न और ₹20 लाख की रंगदारी मांगे जाने से आहत होकर यह कदम उठाया। आज ग्रामीणों ने उसे खेत में अचेत अवस्था में पड़ा पाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान रामनंदन प्रसाद के 30 साल के बेटे राजबल्लभ प्रसाद के रूप में हुई है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि राजबल्लभ पेशे से भगत (झाड़-फूंक करने वाला) था। इसी दौरान उसका संपर्क जहानाबाद के सबाजपुर की एक युवती पिंकी से हुआ। दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और करीब डेढ़ महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। राजबल्लभ पहले से शादीशुदा था और अपनी दोनों पत्नियों को साथ रखने को तैयार था। हालांकि, लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे और उन्होंने युवक पर जहानाबाद जिला के कल्पा थाना में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था। ₹20 लाख की मांग और प्रताड़ना का आरोप भाई का आरोप है कि लड़की के माता-पिता, मौसा और जीजा लगातार राजबल्लभ पर दबाव बना रहे थे। शनिवार को पुलिस ने दोनों को घर से पकड़ा था, जिसके बाद सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें छोड़ा गया। मृतक के भाई ने बताया कि लड़की के मायके वाले केस वापस लेने के नाम पर ₹20 लाख की मांग कर रहे थे। युवक को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों ने लड़की की बहन (रिंकू कुमारी) पर भी साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि वह दूध का कारोबार भी करता था, आज वह दिन में भी काम पर निकला था, लेकिन मानसिक तनाव के कारण उसने घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जाकर रामपुर खंधा के पास जाकर जहर खा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि जहर खाकर आत्महत्या की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को कल्पा थाना की पुलिस एक केस के मामले में पकड़ कर ले गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *