मुंगेर में बाइक की टक्कर से छात्र की मौत:सड़क किनारे साइकिल लेकर खड़ा था युवक, आरोपी बाइक चालक गिरफ्तार

मुंगेर में बाइक की टक्कर से छात्र की मौत:सड़क किनारे साइकिल लेकर खड़ा था युवक, आरोपी बाइक चालक गिरफ्तार

मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 21 वर्षीय छात्र पुटूस कुमार की मौत हो गई। पुटूस रतनपुर निवासी जयराम मंडल के पुत्र थे और स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ आईटीआई की तैयारी कर रहे थे। यह घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुटूस कुमार अपने घर के पास सड़क किनारे साइकिल लेकर खड़े थे। सड़क के एक हिस्से में बालू गिरा होने के कारण रास्ता संकरा हो गया था। इसी दौरान पाटम की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। आरोपी मार्शल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया
टक्कर इतनी भीषण थी कि पुटूस गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाला बाइक सवार गांव का ही मार्शल कुमार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी मार्शल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरियारपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे
परिजन शव को लेकर गांव लौट गए और आरोपी के घर के सामने शव रखकर मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और मौके पर पुलिस बल तैनात है। वह इस घटना को लेकर बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए थे जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले आया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया। मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 21 वर्षीय छात्र पुटूस कुमार की मौत हो गई। पुटूस रतनपुर निवासी जयराम मंडल के पुत्र थे और स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ आईटीआई की तैयारी कर रहे थे। यह घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुटूस कुमार अपने घर के पास सड़क किनारे साइकिल लेकर खड़े थे। सड़क के एक हिस्से में बालू गिरा होने के कारण रास्ता संकरा हो गया था। इसी दौरान पाटम की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। आरोपी मार्शल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया
टक्कर इतनी भीषण थी कि पुटूस गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाला बाइक सवार गांव का ही मार्शल कुमार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी मार्शल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरियारपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे
परिजन शव को लेकर गांव लौट गए और आरोपी के घर के सामने शव रखकर मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और मौके पर पुलिस बल तैनात है। वह इस घटना को लेकर बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए थे जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले आया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *