Trisha Krishnan First Reaction: रविवार (10 मई) को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय ने शपथ ग्रहण की और इस समारोह में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और साउथ सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं। बता दें कि 2026 के तनिलनाडु चुनावों में थलापति विजय की पार्टी TVK 108 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस बंपर जीत के बाद विजय ने शपथ ली, इस समारोह में तृषा ने पहुँच कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, उनके साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी नजर आईं।
विजय के सीएम बनने के बाद तृषा कृष्णन का पहला रिएक्शन (Trisha Krishnan First Reaction)
इवेंट के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते हुए जब पत्रकारों ने उनसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण पर उनकी पहली प्रतिक्रिया पूछी। तो उन्होंने मुस्कुराए और शरमाते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने Times Now को बताया, “मैं बहुत खुश हूं।” इसके आगे अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “हां, बधाई हो।”
बता दें कि एक तरफ जहां, विजय के माता-पिता और करीबी लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, वहीं, दूसरी ओर उनके बच्चे, जेसन संजय और दिव्या साशा, इस इवेंट से नदारद थे।
तृषा कृष्णन और विजय के अफेयर की चर्चा
बीती 4 मई, 2026 को इलेक्शन रिजल्ट के दिन, तृषा कृष्णन ने तिरुपति मंदिर में अपना 43वां जन्मदिन मनाया और बाद में विजय के घर उनको जीत की बधाई देने पहुंची। इतना ही नहीं, मतदान के दिन (23 अप्रैल) को भी तृषा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसकी वजह भी बेहद खास थी क्योंकि वोट डालने के बाद तृषा ने अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उस पोस्ट में बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए विजय के साथ अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक, फिल्म ‘घिल्ली’ का गाना ‘अर्जुनार विल्लू’ लगाया था।
सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान उस बैकग्राउंड म्यूजिक पर गया और बाद में इंटरनेट यूजर्स ने बताया कि वीडियो से सीटी बजाने वाला हिस्सा, जो टीवीके का प्रतीक है, काट दिया गया था, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर ऑनलाइन अटकलें शुरू हो गईं।
तृषा कृष्णन और विजय के रिश्ते के बारे में
बीते 2-3 महीनों से तृषा और विजय के बीच लगातार डेटिंग की अफवाहें और ख़बरें चल रही हैं। इन खबरों में दावा किया गया था कि विजय की लगभग तीन दशकों की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने बेवफाई का आरोप लगाते हुए और एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दी है, जिसके चलते तृषा का नाम भी इस विवाद से जुड़ गया। जानकारी के लिए बता दें कि ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में विजय और तृषा मैचिंग आउटफिट पहनकर पहुंचे।

बातें कि फिलहाल, न तो थलापति विजय और न ही तृषा कृष्णन ने डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि या खंडन किया है, और न ही दोनों की ओर से उनके रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक बयान आया है।


