NH-80 पर 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे बाराती:मुंगेर में तेलिया तालाब से नौवागढ़ी तक 200 वाहन फंसे, वन-वे परिचालन के कारण परेशानी

NH-80 पर 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे बाराती:मुंगेर में तेलिया तालाब से नौवागढ़ी तक 200 वाहन फंसे, वन-वे परिचालन के कारण परेशानी

मुंगेर-बरियारपुर मुख्य पथ पर सोमवार की रात भीषण जाम लग गया। तेलिया तालाब जीरो माइल से नौवागढ़ी कांतपुर मोड़ तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा यह जाम रात 8 बजे से 10 बजे तक रहा। इसमें यात्री बसों के साथ-साथ कई बारात और दूल्हे की गाड़ियां भी फंसी रहीं। यह जाम तेलिया तालाब से रामनगर पेट्रोल पंप के पास चल रहे फ्लाईओवर निर्माण के कारण लगा। निर्माण एजेंसी द्वारा इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन वन-वे किया जा रहा है। नया रामनगर पेट्रोल पंप के पास सड़क संकरी होने के कारण दोनों तरफ से ट्रकों के अचानक प्रवेश से जाम की स्थिति बन गई। 200 गाड़ियां जाम में फंसी भीषण जाम के कारण लगभग 200 से अधिक वाहन फंसे रहे, जिनमें बड़ी संख्या में ट्रक और 100 से अधिक अन्य गाड़ियां शामिल थीं। जाम की वजह से तेलिया तालाब से सफियाबाद के बीच भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी। नया रामनगर थाना, मुफस्सिल थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे जाम को खुलवाया। बारात और दूल्हे की गाड़ियों को 2 घंटे तक परेशानी सोमवार को शादी-विवाह का लग्न तेज होने के कारण इस मार्ग से विभिन्न जिलों की बारातें गुजर रही थीं। जाम में फंसने के कारण बारात और दूल्हे की गाड़ियों को भी लगभग 2 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम समाप्त होने के बाद यात्रियों और बारात में शामिल लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच जाम की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक रास्ता को अपनाया। जबकि यात्री बस के अलावा ट्रक और हाईवे वहां सड़क जाम में 2 घंटे तक फंसे रहे। इस भीषण जाम के कारण उमेश भरी गर्मी के बीच लोग परेशान रहे। जबकि इस जाम फंसे लोगों ने अपील किया जाम से छुटकारा दिलाने के लिए यहां पर पुलिस बल तैनात किए जाए। हालांकि इस भीषण जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस प्रशासन के भी पसीना छूट रहा था। बता दें कि तेलिया तालाब से लेकर नया रामनगर पेट्रोल पंप के बीच आए दिन लगातार जाम की स्थिति बन रही है, इसके बावजूद भी निर्माण कार्य एजेंसी के द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं निकाला जा रहा है। मुंगेर-बरियारपुर मुख्य पथ पर सोमवार की रात भीषण जाम लग गया। तेलिया तालाब जीरो माइल से नौवागढ़ी कांतपुर मोड़ तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा यह जाम रात 8 बजे से 10 बजे तक रहा। इसमें यात्री बसों के साथ-साथ कई बारात और दूल्हे की गाड़ियां भी फंसी रहीं। यह जाम तेलिया तालाब से रामनगर पेट्रोल पंप के पास चल रहे फ्लाईओवर निर्माण के कारण लगा। निर्माण एजेंसी द्वारा इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन वन-वे किया जा रहा है। नया रामनगर पेट्रोल पंप के पास सड़क संकरी होने के कारण दोनों तरफ से ट्रकों के अचानक प्रवेश से जाम की स्थिति बन गई। 200 गाड़ियां जाम में फंसी भीषण जाम के कारण लगभग 200 से अधिक वाहन फंसे रहे, जिनमें बड़ी संख्या में ट्रक और 100 से अधिक अन्य गाड़ियां शामिल थीं। जाम की वजह से तेलिया तालाब से सफियाबाद के बीच भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी। नया रामनगर थाना, मुफस्सिल थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे जाम को खुलवाया। बारात और दूल्हे की गाड़ियों को 2 घंटे तक परेशानी सोमवार को शादी-विवाह का लग्न तेज होने के कारण इस मार्ग से विभिन्न जिलों की बारातें गुजर रही थीं। जाम में फंसने के कारण बारात और दूल्हे की गाड़ियों को भी लगभग 2 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम समाप्त होने के बाद यात्रियों और बारात में शामिल लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच जाम की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक रास्ता को अपनाया। जबकि यात्री बस के अलावा ट्रक और हाईवे वहां सड़क जाम में 2 घंटे तक फंसे रहे। इस भीषण जाम के कारण उमेश भरी गर्मी के बीच लोग परेशान रहे। जबकि इस जाम फंसे लोगों ने अपील किया जाम से छुटकारा दिलाने के लिए यहां पर पुलिस बल तैनात किए जाए। हालांकि इस भीषण जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस प्रशासन के भी पसीना छूट रहा था। बता दें कि तेलिया तालाब से लेकर नया रामनगर पेट्रोल पंप के बीच आए दिन लगातार जाम की स्थिति बन रही है, इसके बावजूद भी निर्माण कार्य एजेंसी के द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं निकाला जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *