Strike for MLA Arrest: तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल जारी, बोले- जब तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं होगी, यहीं बैठेंगे

Strike for MLA Arrest: तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल जारी, बोले- जब तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं होगी, यहीं बैठेंगे

अंबिकापुर। नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रहा। वे सीतापुर विधायक की गिरफ्तारी (Strike for MLA Arrest) की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे हड़ताल पर रहेंगे। उन्हें राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का समर्थन भी प्राप्त है। तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के हड़ताल पर रहने से तहसील कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। बाबुओं के भरोसे कार्यालय चल रहे हैं।

सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने 27 मई को सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट (Naib Tehsildar beaten) करने का आरोप लगाया था। सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने भी कहा था कि उनके सामने विधायक व उनके समर्थकों ने नायब तहसीलदार की पिटाई की है।

इधर नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर विधायक व उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वहीं विधायक की बहन सीमा धनिक ने नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) पर बद्तमीजी करने व धक्का मारने का आरोप लगाते हुए सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में नायब तहसीलदार के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। वे 1 जून से हड़ताल पर चले गए हैं।

Strike for MLA Arrest: नार्को टेस्ट की मांग

मामले में नायब तहसीलदार ने 1 जून को मीडियाकर्मियों के समक्ष शासन से नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि पहले मेरा, फिर विधायक, उनकी बहन और एक अन्य महिला का नार्को टेस्ट (Narco test) कराया जाए। इससे आरोपी कौन है, इसका सच सामने आ जाएगा। नायब तहसीलदार की बात विधायक ने भी कहा था कि वे हर लेवल की जांच के लिए तैयार हैं, चाहे वह नार्को टेस्ट ही क्यों न हो।

हड़ताल पर हैं तहसीलदार-नायब तहसीलदार

इधर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले सरगुजा समेत प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite strike) पर चले गए हैं। उनका कहना है कि जब तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे आंदोलन करते रहेंगे। वहीं विधायक ने भी कहा है कि वे निष्पक्ष जांच में पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *