ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों ने महिला को काटा:अब तक 6 लोगों पर अटैक कर चुके, बच्चे घरों से बाहर निकलने से डर रहे

ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों ने महिला को काटा:अब तक 6 लोगों पर अटैक कर चुके, बच्चे घरों से बाहर निकलने से डर रहे

ग्रेटर नोएडा के म्यू-2 सेक्टर स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के हमलों से सोसाइटी के लोग दहशत में हैं। निवासियों का दावा है कि अब तक 6 से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। निवासियों के मुताबिक, कुछ समय पहले एक संदिग्ध रूप से पागल कुत्ते ने इलाके के कई अन्य कुत्तों पर हमला किया था। इसके बाद कई कुत्ते आक्रामक हो गए और लोगों पर हमला करने लगे। लगातार हो रहे हमलों से सोसाइटी के लोग परेशान हैं। महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती सोमवार सुबह एक महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में महिला का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और हाथ का ऑपरेशन भी करना पड़ा। बच्चे घरों में कैद, लोग लाठी लेकर निकल रहे कुत्तों के डर से बच्चों ने बाहर खेलना बंद कर दिया है और कई दिनों से घरों में ही रह रहे हैं। वहीं, सोसाइटी के लोग बाहर निकलते समय अपने साथ लाठी-डंडे लेकर चल रहे हैं ताकि किसी हमले की स्थिति में बचाव कर सकें। डिलीवरी बॉय, सफाई कर्मचारी और अन्य कामकाजी लोग भी डर के माहौल में काम कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके सुपरवाइजर पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया था। कार्रवाई न होने से नाराज हैं लोग निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने आक्रामक और आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी। फिलहाल शिव शक्ति अपार्टमेंट के निवासी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *