अमेठी की 8 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप:प्रधानों के निलंबन, बर्खास्तगी और निधन से वित्तीय अधिकार सीज; एडीओ पंचायत प्रशासक बनेंगे

अमेठी की 8 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप:प्रधानों के निलंबन, बर्खास्तगी और निधन से वित्तीय अधिकार सीज; एडीओ पंचायत प्रशासक बनेंगे

अमेठी के 5 ब्लॉकों की आठ ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। प्रधानों के निलंबन, बर्खास्तगी और निधन के कारण इन पंचायतों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं, जिससे गांवों की योजनाएं कई महीनों से लंबित हैं। अब इन पंचायतों में एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। भादर ब्लॉक की सवनगी और जामों की सूखीबाजगढ़ ग्राम पंचायत में अनियमितताओं की पुष्टि के बाद प्रधानों को बर्खास्त कर दिया गया था। सवनगी की प्रधान भानुमती के वित्तीय अधिकार अप्रैल 2026 में सीज होने से खाता संचालन बंद है और अब तक कोई समिति नामित नहीं हुई है। सूखीबाजगढ़ में एक सदस्यीय समिति होने के बावजूद योजनाएं लंबित हैं, जहां प्रधान छेदीलाल जोरिया के वित्तीय अधिकार अप्रैल 2025 में सीज किए गए थे। इसी तरह, जामों की कटारी और बाजारशुकुल की संसारपुर ग्राम पंचायत में सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच में पुष्टि हुई। कटारी की प्रधान दयावती को अप्रैल 2026 में निलंबित किया गया, और संसारपुर की प्रधान सुनीता देवी के वित्तीय अधिकार अप्रैल 2025 में सीज हुए। दोनों ही जगहों पर प्रशासनिक समितियां गठित होने के बावजूद विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं।
शाहगढ़ की किटियावां तथा तिलोई की छतहुआ और कुटमरा ग्राम पंचायत में प्रधानों के निधन से पद रिक्त हैं। भादर के मवइया में भी प्रधान का पद खाली है। डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि शिकायतों की जांच में अनियमितताएं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर सवनगी को छोड़कर सभी पंचायतों में समितियां गठित की जा चुकी हैं। अब जिन पंचायतों में प्रधान बर्खास्त, निलंबित या मृत हैं, वहां एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *