गर्दनीबाग में पुलिस पर पथराव, सिपाही को छत से धकेला

गर्दनीबाग में पुलिस पर पथराव, सिपाही को छत से धकेला

गर्दनीबाग के साईं मंदिर आम बगीचा इलाके में एक युवक को पकड़ने और बाइक बरामद करने गई पुलिस पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। एक सिपाही को छत से धक्का दे दिया। वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई तो अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और कार्रवाई की। पुलिस पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने मंजू देवी, बंटू कुमार, रवि कुमार और रूमी राज को गिरफ्तार किया। चारों को जेल भेज दिया गया। घटना में दो एसआई और सिपाही दिलीप कुमार मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। गर्दनीबाग थानेदार ने घटना की पुष्टि की। दूसरी चाबी से खोल थाने से ले गया था बाइक गर्दनीबाग पुलिस बापू टावर के पास वाहन जांच कर रही थी। बंटू घर जा रहा था। उसकी जांच हुई। उसने बाइक का कागजात नहीं दिखाया। उसकी बाइक पर कई चालान भी कटे हुए थे। इसके बाद पुलिस बंटू और बाइक थाने ले आई। बाइक की चाबी थाने में रखी थी। बंटू अपने घर गया और दूसरी चाबी लेकर आया और बिना किसी को बताए बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद पुलिस ने देखा कि बाइक नहीं है। सीसीटीवी में देखा गया कि बंटू ही बाइक लेकर जा रहा है। इसके बाद उसी बाइक को बरामद करने और बंटू से पूछताछ करने पुलिस उसके घर गई थी। छज्जे से लटक बचाई जान स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस बंटू को पकड़ने आई थी। बंटू घर के अंदर भाग गया। एक सिपाही पीछा करते छत पर चला गया। तभी बंटू ने सिपाही को छत से धक्का दे दिया। सिपाही छज्जे में लटक गया, नहीं तो गंभीर घटना हो सकती थी। पुलिस कुछ कर पाती, इससे पहले ही लोगों ने पथराव कर दिया। गर्दनीबाग के साईं मंदिर आम बगीचा इलाके में एक युवक को पकड़ने और बाइक बरामद करने गई पुलिस पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। एक सिपाही को छत से धक्का दे दिया। वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई तो अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और कार्रवाई की। पुलिस पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने मंजू देवी, बंटू कुमार, रवि कुमार और रूमी राज को गिरफ्तार किया। चारों को जेल भेज दिया गया। घटना में दो एसआई और सिपाही दिलीप कुमार मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। गर्दनीबाग थानेदार ने घटना की पुष्टि की। दूसरी चाबी से खोल थाने से ले गया था बाइक गर्दनीबाग पुलिस बापू टावर के पास वाहन जांच कर रही थी। बंटू घर जा रहा था। उसकी जांच हुई। उसने बाइक का कागजात नहीं दिखाया। उसकी बाइक पर कई चालान भी कटे हुए थे। इसके बाद पुलिस बंटू और बाइक थाने ले आई। बाइक की चाबी थाने में रखी थी। बंटू अपने घर गया और दूसरी चाबी लेकर आया और बिना किसी को बताए बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद पुलिस ने देखा कि बाइक नहीं है। सीसीटीवी में देखा गया कि बंटू ही बाइक लेकर जा रहा है। इसके बाद उसी बाइक को बरामद करने और बंटू से पूछताछ करने पुलिस उसके घर गई थी। छज्जे से लटक बचाई जान स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस बंटू को पकड़ने आई थी। बंटू घर के अंदर भाग गया। एक सिपाही पीछा करते छत पर चला गया। तभी बंटू ने सिपाही को छत से धक्का दे दिया। सिपाही छज्जे में लटक गया, नहीं तो गंभीर घटना हो सकती थी। पुलिस कुछ कर पाती, इससे पहले ही लोगों ने पथराव कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *