IPL 2026 Purple Cap: ना बुमराह, न बिश्नोई, इस भारतीय तेज गेंदबाज के पास है पर्पल कैप, टॉप 2 में अनकैप्ड गेंदबाजों का कब्जा

IPL 2026 Purple Cap: ना बुमराह, न बिश्नोई, इस भारतीय तेज गेंदबाज के पास है पर्पल कैप, टॉप 2 में अनकैप्ड गेंदबाजों का कब्जा

Purple Cap, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अबतक 32 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए मुक़ाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 2 में दो भारतीय अनकैप्ड गेंदबाजों ने कब्जा जमाया है।

प्रिंस यादव ने जमाया पर्पल कैप पर कब्जा

पर्पल कैप अब जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर या रवि बिश्नोई के पास नहीं, बल्कि लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के पास आ गया है। प्रिंस ने राजस्थान के खिलाफ चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने कप्तान रियन पराग और डोनोवन फेरेरा को आउट किया था। इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 7 मैचों में 16.77 की शानदार औसत से अब तक 13 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.38 की रही है।

अंशुल कंबोज भी बेहतरीन फॉर्म में

दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने छह मैचों में 16.23 की औसत से 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि कंबोज ने जमकर रन लुटाये हैं और उनकी इकॉनमी 9.73 की है। तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा हैं। मलिंगा ने सात मैच में 18.08 की औसत से सात विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी 9.43 की है।

खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन
Prince Yadav 7 26.0 156 13 16.77 218
Anshul Kamboj 6 21.4 130 13 16.23 211
Eshan Malinga 7 23.0 138 12 18.08 217
Prasidh Krishna 6 24.0 144 12 19.83 238
Jofra Archer 7 25.0 150 11 18.09 199
Ravi Bishnoi 7 23.0 138 11 19.36 213
Bhuvneshwar Kumar 6 24.0 144 10 20.00 200
Kagiso Rabada 6 23.0 138 10 22.40 224
Harsh Dubey 6 17.0 102 8 17.75 142
Nandre Burger 7 22.0 132 8 23.25 186

प्रसिद्ध कृष्णा टॉप 5 में तीसरे भारतीय

चौथे स्थान पर गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं। कृष्णा ने छह मैच में 19.83 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 9.91 की है। वहीं पांचवे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर ने सात मैच में 18.09 की औसत से 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.96 की रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *