रॉन्ग साइड से आ रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने किसान को रौंदा, मौके पर मौत

रॉन्ग साइड से आ रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने किसान को रौंदा, मौके पर मौत

भास्कर न्यूज | रानीपतरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौक ओवरब्रिज के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। रांग साइड से आ रहे एक सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पहले बाइक सवार किसान को कुचला और फिर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार कैलाश सिंह (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक डिमिया छतरजान पंचायत के वार्ड-1 के निवासी थे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और ट्रैक्टर जब्त करने पहुंची पुलिस को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मुफस्सिल पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मैं अपनी दुकान के बाहर खड़ा था, तभी देखा कि सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर गलत दिशा से बहुत तेज रफ्तार में आ रहा था। सामने से कैलाश जी अपनी बाइक पर आ रहे थे, ट्रैक्टर ने उन्हें सीधी टक्कर मारी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सीधे मिथिलेश की दुकान में घुस गया। मिथिलेश अंदर ही थे, वे किस्मत वाले थे कि बच गए। प्रारंभिक जांच में हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। ट्रैक्टर के पास कोई भी वैध कागजात नहीं पाया गया है। वाहन का न तो बीमा वैध है और न ही फिटनेस प्रमाणपत्र। बिना कागजात के सीमेंट से लदे ओवरलोडेड ट्रैक्टर सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं, जो आम लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। कैलाश सिंह घरेलू सामान लेने दीवानगंज बाजार गए थे। घर लौटते समय ओवरब्रिज के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिला। वहीं, जिस दुकान में ट्रैक्टर घुसा, उसके मालिक संतोष चौधरी उर्फ मिथिलेश कुमार चौधरी बाल-बाल बच गए। हालांकि, दुकान का काउंटर और सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उन्हें लगभग 1 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। कैलाश अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ^अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। वाहन के कागजात न होने के मामले की भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – सुदीन राम, थानाध्यक्ष, मुफस्सिल ट्रैक्टर के पास न बीमा, न फिटनेस; बिना वैध कागजात के दौड़ रहा था भास्कर न्यूज | रानीपतरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौक ओवरब्रिज के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। रांग साइड से आ रहे एक सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पहले बाइक सवार किसान को कुचला और फिर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार कैलाश सिंह (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक डिमिया छतरजान पंचायत के वार्ड-1 के निवासी थे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और ट्रैक्टर जब्त करने पहुंची पुलिस को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मुफस्सिल पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मैं अपनी दुकान के बाहर खड़ा था, तभी देखा कि सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर गलत दिशा से बहुत तेज रफ्तार में आ रहा था। सामने से कैलाश जी अपनी बाइक पर आ रहे थे, ट्रैक्टर ने उन्हें सीधी टक्कर मारी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सीधे मिथिलेश की दुकान में घुस गया। मिथिलेश अंदर ही थे, वे किस्मत वाले थे कि बच गए। प्रारंभिक जांच में हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। ट्रैक्टर के पास कोई भी वैध कागजात नहीं पाया गया है। वाहन का न तो बीमा वैध है और न ही फिटनेस प्रमाणपत्र। बिना कागजात के सीमेंट से लदे ओवरलोडेड ट्रैक्टर सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं, जो आम लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। कैलाश सिंह घरेलू सामान लेने दीवानगंज बाजार गए थे। घर लौटते समय ओवरब्रिज के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिला। वहीं, जिस दुकान में ट्रैक्टर घुसा, उसके मालिक संतोष चौधरी उर्फ मिथिलेश कुमार चौधरी बाल-बाल बच गए। हालांकि, दुकान का काउंटर और सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उन्हें लगभग 1 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। कैलाश अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ^अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। वाहन के कागजात न होने के मामले की भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – सुदीन राम, थानाध्यक्ष, मुफस्सिल ट्रैक्टर के पास न बीमा, न फिटनेस; बिना वैध कागजात के दौड़ रहा था  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *