बंगाल संकट पर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी का छलका दर्द, युवाओं के पलायन पर कही ये बात

बंगाल संकट पर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी का छलका दर्द, युवाओं के पलायन पर कही ये बात

Puja Banerjee video in Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। 22 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में उन्होंने बंगाल के युवाओं के पलायन की पीड़ा को बेहद संवेदनशील तरीके से बयान किया।

युवा अपनी इच्छा से राज्य नहीं छोड़ रहे ये उनकी मजबूरी है

इस पर पूजा बनर्जी ने साफ कहा कि बंगाल के युवा अपनी इच्छा से राज्य नहीं छोड़ रहे ये अब उनकी मजबूरी बन गई है। हर दिन हजारों लोग रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में राज्य से बाहर निकल रहे हैं। साथ ही, उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राज्य में कैपिटल फॉर्मेशन 6.7% से घटकर 3% से भी नीचे आ गया है, जिसका सीधा असर नई फैक्ट्रियों और रोजगार के अवसरों पर पड़ता है।

बता दें, पूजा ने इमोशनल होते हुए कहा कि उनकी पीढ़ी ये मानकर बड़ी हुई कि मेहनत और पढ़ाई से बंगाल में ही अपनी जगह बन जाएगी, लेकिन वो वादा कहीं न कहीं टूट गया। ज्यादा डिग्रियां हैं, ज्यादा ग्रेजुएट हैं, लेकिन उनके लिए पर्याप्त नौकरियां नहीं हैं। दरअसल, उन्होंने याद दिलाया कि ये वही धरती है जिसने रवींद्रनाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस और सत्यजीत रे जैसी महान विभूतियां दी हैं और प्रतिभा में कभी बंगाल कमजोरी नहीं रही, लेकिन उस प्रतिभा को यहीं फलने-फूलने का अवसर नहीं दिया गया।

पूजा का ये वीडियो चुनावी माहौल में सवाल उठाता

दरअसल, पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और नतीजे 4 मई को आएंगे। पूजा का ये वीडियो चुनावी माहौल में एक जरूरी सवाल उठाता है कि विकास और रोजगार के बिना कोई भी राज्य अपने युवाओं को रोक नहीं सकता। इसके साथ ही पूजा बनर्जी कहा कि “हम जहां भी जाएंगे, बंगाल को साथ ले जाएंगे, लेकिन हमें यहां से जाना नहीं पड़ना चाहिए, ये हमारा हक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *