Stock Market Today: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी में भी अच्छी तेजी, जानिए इस खरीदारी के पीछे वजह

Stock Market Today: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी में भी अच्छी तेजी, जानिए इस खरीदारी के पीछे वजह

Indian stock market: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को हरे निशान के साथ हुई। इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट के साथ खुले और मामूली उतार-चढ़ाव के बाद बिना किसी बड़े बदलाव के साथ बंद हुए। स्टॉक एक्सचेंज से मिले आंकड़ो के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 683.20 करोड़ रुपये की इक्विटीज खरीदी। आज के करोबार में गिफ्ट निफ्टी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ खुले। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में इक्विटीज सीमित दायरे में रहेगी और बाजार पर भू-राजनीतिक घटनाओं का प्रभाव रहेगा

हरे निशान के साथ खुले दोनों एक्सचेंज

वैश्विक स्तर पर पॉजिटीव संकेत मिलने से बीएसी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुल कर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स में शुरुआती तौर पर 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त आई और यह 78,791 के स्तर पर चला गया। इसके साथ ही निफ्टी में भी बढ़त रही और यह 24,400 के स्तर से ऊपर ट्रेंड कर रहा है।

प्रमुख शेयरों का हाल

सेंसेक्स के शुरुआती 30 प्रमुख शेयरों में से ज्यादातर शेयर हरे निशान के साथ कारोबार करते नजर आए। इससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है और निवेशकों का भरोसा कायम है। एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स और इंडिगो में अच्छी तेजी देखने को मिली, जो बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं। वहीं आईटी और बैंकिंग सेक्टर के कई शेयरों में भी हल्की बढ़त दर्ज हुई, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

हालांकि, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे कुछ शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली, जो यह दिखाता है कि बाजार में अभी भी सेक्टर-वार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

वैश्विक बाजारों का रहा असर

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे संकेत मिलता है कि इन बाजारों में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। खासकर कोस्पी में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी मजबूत खरीदारी को दर्शाती है। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जो यह दिखाता है कि कुछ बाजारों में अब भी सतर्कता बनी हुई है।

दूसरी तरफ, अमेरिकी बाजार 20 अप्रैल को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स में बहुत मामूली गिरावट रही, जबकि नैस्डैक और S&P 500 में थोड़ी ज्यादा कमजोरी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *