Stock Market News: IT शेयरों में जबरदस्त गिरावट से लुढ़का मार्केट, सेंसेक्स 600 पॉइंट डाउन, जानिए कहां-कहां आई मंदी

Stock Market News: IT शेयरों में जबरदस्त गिरावट से लुढ़का मार्केट, सेंसेक्स 600 पॉइंट डाउन, जानिए कहां-कहां आई मंदी

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में भारी मंदी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 254 अंक गिरकर 79,019 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.77 फीसदी या 609 अंक गिरकर 78,664 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय 0.59 फीसदी या 145 अंक की गिरावट के साथ 24,425 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक मंदी एचसीएल टेक में 8.68 फीसदी देखी जा रही है। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बीईएल, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, इटरनल, कोटक बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, एयरटेल, मारुति, ट्रेंट और रिलायंस के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर एचयूएल, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

BSE

आईटी शेयरों में सबसे अधिक मंदी

आज आईटी सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी आईटी 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

कच्चे तेल में भी गिरावट

कच्चे तेल की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI 0.31 फीसदी या 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 89.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.14 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 98.34 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *