सीतामढ़ी|जिले में पहली बार भारत और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय कबड्डी मुकाबले का आयोजन आज डुमरा स्थित हवाई मैदान में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिलेभर के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना है। इस आयोजन का नेतृत्व विहंगम एक्युप्रेशर थैरेपी संस्थान के डॉ. सुनील सुमन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच खेल भावना को मजबूत करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। हवाई फील्ड में दर्शकों के बैठने, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि मैच के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सीतामढ़ी|जिले में पहली बार भारत और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय कबड्डी मुकाबले का आयोजन आज डुमरा स्थित हवाई मैदान में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिलेभर के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना है। इस आयोजन का नेतृत्व विहंगम एक्युप्रेशर थैरेपी संस्थान के डॉ. सुनील सुमन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच खेल भावना को मजबूत करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। हवाई फील्ड में दर्शकों के बैठने, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि मैच के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।


