भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी मिथिला राघव परिवार सेवा न्यास की बैठक श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सोमवार को त्रिपुरारी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तुलसीपीठाश्वर जगद्गुरु पद्मविभूषण श्रीरामभद्राचार्य के श्रीमुख से 18 से 25 अप्रैल तक होने वाली श्रीराम की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सीता प्रेक्षा गृह, श्री जानकी यात्री निवास और सेन्ट्रल हॉल का मुआयना किया। वहीं बताया कि प्रेक्षागृह में लीड पाइप, बेस्ट पाइप और आधा दर्जन जगह टूटे हुए हैं। वहीं श्री जानकी यात्री निवास में बाथ बेसिन, कमोड टूटा हुआ है। जबकि सभी भवनों का अधिकांश बल्ब और पंखा खराब है।इस पर विचार करने के बाद निर्णय लिया गया कि इस गड़बड़ी को ठीक कराने तथा तथा अविलम्ब उसकी मरम्मत कराने के लिए डीएम से संपर्क किया जाएगा। साथ ही प्रेक्षागृह और अन्य दोनों भवन नि:शुल्क कथा के लिए उपलब्ध कराने के लिए मुख्य सचिव सह अध्यक्ष पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति से विधायक के द्वारा संपर्क कराया जाए। बैठक में कथा संयोजक राम शंकर शास्त्री ने बताया कि इसके लिए स्थानीय विधायक सुनील कुमार पिन्टु, रामेश्वर महतो तथा पंकज कुमार मिश्रा के माध्यम से प्रयास कराया जा रहा है। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी मिथिला राघव परिवार सेवा न्यास की बैठक श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सोमवार को त्रिपुरारी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तुलसीपीठाश्वर जगद्गुरु पद्मविभूषण श्रीरामभद्राचार्य के श्रीमुख से 18 से 25 अप्रैल तक होने वाली श्रीराम की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सीता प्रेक्षा गृह, श्री जानकी यात्री निवास और सेन्ट्रल हॉल का मुआयना किया। वहीं बताया कि प्रेक्षागृह में लीड पाइप, बेस्ट पाइप और आधा दर्जन जगह टूटे हुए हैं। वहीं श्री जानकी यात्री निवास में बाथ बेसिन, कमोड टूटा हुआ है। जबकि सभी भवनों का अधिकांश बल्ब और पंखा खराब है।इस पर विचार करने के बाद निर्णय लिया गया कि इस गड़बड़ी को ठीक कराने तथा तथा अविलम्ब उसकी मरम्मत कराने के लिए डीएम से संपर्क किया जाएगा। साथ ही प्रेक्षागृह और अन्य दोनों भवन नि:शुल्क कथा के लिए उपलब्ध कराने के लिए मुख्य सचिव सह अध्यक्ष पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति से विधायक के द्वारा संपर्क कराया जाए। बैठक में कथा संयोजक राम शंकर शास्त्री ने बताया कि इसके लिए स्थानीय विधायक सुनील कुमार पिन्टु, रामेश्वर महतो तथा पंकज कुमार मिश्रा के माध्यम से प्रयास कराया जा रहा है।


