तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इंटर्नशिप के नाम पर 500-500 रुपए की अवैध वसूली के आरोप को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, पिछले दिनों विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जब टीएनबी महाविद्यालय पहुंचे थे, तब वहां के प्रोफेसर डॉक्टर नीलेश पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा थी। घटना के बाद छात्र संगठन में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी को लेकर सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. विमलेंदु नारायण झा का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक प्रोफेसर डॉक्टर नीलेश को निलंबित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। नीलेश कुमार को पद से हटाएं, नहीं तो विद्यार्थी परिषद करेगी उग्र आंदोलन प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएनबी कॉलेज के प्राध्यापक नीलेश कुमार ने छात्रों एवं छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा शिक्षक की गरिमा के विपरीत व्यवहार किया। कुणाल पांडे ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित प्राध्यापक ने छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बुलाकर परिषद कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने और हमला करवाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को किसी जांच समिति के गठन के बजाय तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। एबीवीपी की ओर से मांग की गई कि प्राध्यापक नीलेश कुमार को तत्काल निलंबित किया जाए तथा छात्रावास में यदि किसी प्रकार का अवैध कब्जा है तो उसे हटाकर हॉस्टल को सील किया जाए। परिषद नेताओं का कहना है कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो एबीवीपी विश्वविद्यालय स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इंटर्नशिप के नाम पर 500-500 रुपए की अवैध वसूली के आरोप को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, पिछले दिनों विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जब टीएनबी महाविद्यालय पहुंचे थे, तब वहां के प्रोफेसर डॉक्टर नीलेश पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा थी। घटना के बाद छात्र संगठन में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी को लेकर सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. विमलेंदु नारायण झा का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक प्रोफेसर डॉक्टर नीलेश को निलंबित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। नीलेश कुमार को पद से हटाएं, नहीं तो विद्यार्थी परिषद करेगी उग्र आंदोलन प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएनबी कॉलेज के प्राध्यापक नीलेश कुमार ने छात्रों एवं छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा शिक्षक की गरिमा के विपरीत व्यवहार किया। कुणाल पांडे ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित प्राध्यापक ने छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बुलाकर परिषद कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने और हमला करवाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को किसी जांच समिति के गठन के बजाय तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। एबीवीपी की ओर से मांग की गई कि प्राध्यापक नीलेश कुमार को तत्काल निलंबित किया जाए तथा छात्रावास में यदि किसी प्रकार का अवैध कब्जा है तो उसे हटाकर हॉस्टल को सील किया जाए। परिषद नेताओं का कहना है कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो एबीवीपी विश्वविद्यालय स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


