किशनगंज में पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या:अवैध संबंध के शक में उतारा मौत के घाट,चेहरा बिगाड़ा; 20 साल पहले हुई भी शादी,FIR

किशनगंज में पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या:अवैध संबंध के शक में उतारा मौत के घाट,चेहरा बिगाड़ा; 20 साल पहले हुई भी शादी,FIR

किशनगंज के गलगलिया थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। नेगड़ाडुबा गांव में एक पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 36 वर्षीय जोहरा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतका के भाई मोहम्मद शफीक ने अपने जीजा मोहम्मद आलम के खिलाफ गलगलिया थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आलम (पिता- स्वर्गीय रहमान, निवासी- नेगड़ाडुबा, थाना- गलगलिया, जिला- किशनगंज) के घर पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत इस्तिहार चिपकाया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। भाई बोला-2 वर्षों से कराता था शक मोहम्मद शफीक ने बताया कि उनकी बहन जोहरा खातून की शादी करीब 20 वर्ष पहले मोहम्मद आलम से हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं। आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से मोहम्मद आलम अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। छोटी-छोटी बातों पर होता था झगड़ा परिजनों के अनुसार, दोनों परिवार दिल्ली में रहकर काम करते थे। लगातार हो रहे विवाद को देखते हुए करीब छह महीने पहले दोनों को दिल्ली से वापस गांव बुला लिया गया था। इसके बावजूद पति-पत्नी के बीच तनाव कम नहीं हुआ और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा जारी रहा। मौसेरी बहन ने दी घटना की सूचना शफीक ने बताया कि 17 मार्च की रात करीब दो बजे उनकी मौसेरी बहन लाडली का फोन आया, जिसमें बताया गया कि मोहम्मद आलम ने जोहरा खातून पर चाकू से हमला कर दिया है और घटना के बाद फरार हो गया है। सूचना मिलते ही वह नेगड़ाडुबा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बहन का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। परिजन ने कहा- चेहरा बुरी तरह काटा परिजनों के मुताबिक, धारदार हथियार से जोहरा खातून का गला और चेहरा बुरी तरह काट दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष बोले-आरोपी की लगातार तलाश जारी थानाध्यक्ष राकेश साहा ने बताया कि मामले में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन वह अब तक फरार है। न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद सोमवार को आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता या गिरफ्तार नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज के गलगलिया थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। नेगड़ाडुबा गांव में एक पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 36 वर्षीय जोहरा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतका के भाई मोहम्मद शफीक ने अपने जीजा मोहम्मद आलम के खिलाफ गलगलिया थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आलम (पिता- स्वर्गीय रहमान, निवासी- नेगड़ाडुबा, थाना- गलगलिया, जिला- किशनगंज) के घर पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत इस्तिहार चिपकाया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। भाई बोला-2 वर्षों से कराता था शक मोहम्मद शफीक ने बताया कि उनकी बहन जोहरा खातून की शादी करीब 20 वर्ष पहले मोहम्मद आलम से हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं। आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से मोहम्मद आलम अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। छोटी-छोटी बातों पर होता था झगड़ा परिजनों के अनुसार, दोनों परिवार दिल्ली में रहकर काम करते थे। लगातार हो रहे विवाद को देखते हुए करीब छह महीने पहले दोनों को दिल्ली से वापस गांव बुला लिया गया था। इसके बावजूद पति-पत्नी के बीच तनाव कम नहीं हुआ और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा जारी रहा। मौसेरी बहन ने दी घटना की सूचना शफीक ने बताया कि 17 मार्च की रात करीब दो बजे उनकी मौसेरी बहन लाडली का फोन आया, जिसमें बताया गया कि मोहम्मद आलम ने जोहरा खातून पर चाकू से हमला कर दिया है और घटना के बाद फरार हो गया है। सूचना मिलते ही वह नेगड़ाडुबा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बहन का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। परिजन ने कहा- चेहरा बुरी तरह काटा परिजनों के मुताबिक, धारदार हथियार से जोहरा खातून का गला और चेहरा बुरी तरह काट दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष बोले-आरोपी की लगातार तलाश जारी थानाध्यक्ष राकेश साहा ने बताया कि मामले में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन वह अब तक फरार है। न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद सोमवार को आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता या गिरफ्तार नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *