संसद में महिला आरक्षण अधिनियम बिल पास न होने के बाद कानपुर में भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई। बीजेपी की कार्यकर्ताओं ने दामोदर नगर स्थित सपा सांसद नरेश उत्तम के आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी की और सांसद के घर के बाहर विरोध जताया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने गेट पर लगी नेम प्लेट पर चप्पल मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट करने वाली पार्टियां महिला विरोधी हैं। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के मुद्दे पर विपक्ष ने नकारात्मक भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा सांसदों का रुख दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। बीजेपी की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि जनता ऐसे महिला विरोधियों को सबक जरूर सिखाएगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। खबर अपडेट हो रही है…


