कम हाइट की लड़कियां Nushrratt Bharuccha के इन 5 लुक्स से दिखें लंबी और स्टाइलिश

कम हाइट की लड़कियां Nushrratt Bharuccha के इन 5 लुक्स से दिखें लंबी और स्टाइलिश

Nushrratt Bharuccha: अभिनेत्री नुसरत भरूचा ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ स्टाइलिश ड्रेसिंग के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी हाइट बहुत ज्यादा नहीं है, तो आप एक्ट्रेस के नीचे दिए गए 5 लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर स्टाइलिश के साथ-साथ लंबी दिख सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट से पाएं लंबा लुक (Co-ord Set)

आज के समय में को-ऑर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं, जिसे घर, वेकेशन या ऑफिस में भी महिलाएं पहनना पसंद कर रही हैं। ऐसे में आप कंफर्टेबल रहने के साथ-साथ स्टाइलिश दिखने के लिए एक्ट्रेस के इस थ्री-पीस को-ऑर्ड सेट लुक से आइडिया लेकर अपने बजट और कंफर्ट के हिसाब से शॉपिंग कर सकती हैं।

अनारकली सूट देगा एलिगेंट अपीयरेंस (Anarkali Suit)

अगर आप जल्द किसी शादी या फंक्शन के लिए ट्रेडिशनल तरीके से तैयार होने के लिए सूट डिजाइन खोज रही हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस अनारकली सूट से मिलता-जुलता अपने लिए शॉपिंग कर सकती हैं। सूट के घेरे पर नीचे, स्लीव्स के साथ-साथ हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट इसे सिंपल और सोबर बनाने के साथ ही लंबा दिखाने में भी मदद करती है।

मैचिंग स्कर्ट टॉप से दिखें स्टाइलिश (Matching Skirt Top)

गर्मियों में प्रिंटेड कपड़े काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने के लिए शॉपिंग करने का सोच रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस मैचिंग स्कर्ट टॉप से आइडिया ले सकती हैं। इन दिनों सेलिब्रिटीज और फैशन इन्फ्लुएंसर्स के बीच इस तरह के आउटफिट्स काफी ट्रेंड में हैं। टॉप और स्कर्ट एक ही रंग के होने के चलते ये आपको लंबा दिखाने में भी मदद करते हैं।

रेडी टू वियर साड़ी का इंडो-वेस्टर्न स्टाइल (Ready to Wear Saree)

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न का मिक्स किसी पार्टी या फंक्शन में पहनने के लिए खोज रही हैं, तो एक्ट्रेस का यह रेडी टू वियर साड़ी लुक आपके लिए है। ब्लाउज और साड़ी एक रंग में होने के साथ ही साड़ी का वर्क और थाई स्लिट इसे परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न लुक देने के साथ ही लंबा दिखाने में भी मददगार है। लेकिन अगर आप ज्यादा थाई स्लिट में कंफर्टेबल नहीं रहती हैं, तो आप इसे थोड़ा कम भी करा सकती हैं।

कॉर्सेट टॉप विद स्कर्ट है ट्रेंडिंग (Corset Top with Skirt)

साड़ी के अलावा आप इसी तरह के कॉर्सेट टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पैटर्न में भी शॉपिंग कर सकती हैं। इन दिनों कॉर्सेट टॉप काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेंडी और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो यह आउटफिट बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *