PAK vs AUS: पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने 4 साल बाद जड़ा अर्धशतक, फिर एक गलती की वजह से टीम हार गई मैच

PAK vs AUS: पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने 4 साल बाद जड़ा अर्धशतक, फिर एक गलती की वजह से टीम हार गई मैच

PAK vs AUS Highlights: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। इस मैच में शाबाद खान ने 4 साल बाद अर्धशतक लगाया। 

PAK vs AUS 2nd ODI Highlights: मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 231 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम शादाब खान के 4 साल बाद वनडे में लगाए गए अर्धशतक के बावजूद सिर्फ 190 रन पर ढेर हो गई और 41 रन से मुकाबला हार गई।

शाहीन ने बताई कहां हुई गलती

मैच के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने बताया कि टीम से कहां गलती हुई, जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शहीन का मानना है कि उनकी टीम ने गेंदबाजी अच्छी की, लेकिन आखिरी ओवरों में हम लोगों ने 20 से 25 रन अतरिक्त दिए, इसके बाद जब बल्लेबाजी करने उतरे तो जल्दी विकेट गंवा दिए, जिसकी वजह से दबाव बनाने में असफल रहे।

इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एलेक्स कैरी को शाहीन शाह अफरीदी ने पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 74 गेंद में 51 रन की पारी खेली, तो मार्नस लाबुशेन सिर्फ 5 रन बना सके। आईपीएल खेलकर वनडे सीरीज में लौटे कैमरून ग्रीन ने 53 रन की पारी खेली, तो मैथ्यू रेनशॉ ने 43 रन बनाए, जबकि ओलिवर पीक ने 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया 231 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट चटकाए, तो हारिस रऊफ, अराफात मिन्हास और अबरार अहमद को 2-2 सफलता मिली।

190 रन पर ढेर हुआ पाकिस्तान

232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉप-3 बल्लेबाज सिर्फ 33 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए, जिसमें बाबर आजम, सैम अयूब और साहिबजादा फरहान के विकेट शामिल थे। देखते ही देखते 58 रन पर आधी टीम ढेर हो गई, जिसमें सलमान आगा और अब्दुल समद का भी विकेट शामिल था। यह उनके वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक था। उनके आउट होने के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान की उम्मीदें धराशायी हो गईं और मुकाबला हार गए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 4 विकेट चटकाए, तो मैथ्यू शॉर्ट ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा एडम जाम्पा और तनवीर सांघा को 1-1 सफलता मिली।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *