मोतिहारी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी को एक दुकानदार को ले जाते हुए दिखाया गया था। वीडियो के साथ दावा किया गया कि पुलिस ने दुकानदार के साथ बदसलूकी की है। हालांकि, जांच में घटना की सच्चाई कुछ और ही सामने आई है। आम काटने पर सड़े निकले जानकारी के अनुसार, यह घटना हरसिद्धि बाजार स्थित मद्देशिया स्वीट्स के पास “जय माता दी फ्रूट्स” दुकान की है। हरसिद्धि थाना के एक दरोगा ने इस दुकान से 130 रुपये में साढ़े सात सौ ग्राम आम खरीदे थे। घर जाकर आम काटने पर वे सड़े हुए निकले। इसके बाद दरोगा आम वापस करने के लिए दुकानदार के पास पहुंचे। दरोगा ने थाने में शिकायत की आरोप है कि दुकानदार ने आम वापस लेने से इनकार कर दिया और दरोगा के साथ बदसलूकी भी की। इस घटना के बाद दरोगा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दुकानदार का रवैया नहीं बदला। पुलिस ने दुकानदार को थाने लाने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ दिया गया और मामला शांत हो गया। दुकानदार ने वीडियो वायरल किया अगले दिन दुकानदार ने उसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में पुलिस द्वारा उसे पकड़कर ले जाते हुए दिखाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। एसपी बोले- दोषी के खिलाफ कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने अरेराज डीएसपी रवि कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह दुकानदार हो या संबंधित पुलिसकर्मी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी को एक दुकानदार को ले जाते हुए दिखाया गया था। वीडियो के साथ दावा किया गया कि पुलिस ने दुकानदार के साथ बदसलूकी की है। हालांकि, जांच में घटना की सच्चाई कुछ और ही सामने आई है। आम काटने पर सड़े निकले जानकारी के अनुसार, यह घटना हरसिद्धि बाजार स्थित मद्देशिया स्वीट्स के पास “जय माता दी फ्रूट्स” दुकान की है। हरसिद्धि थाना के एक दरोगा ने इस दुकान से 130 रुपये में साढ़े सात सौ ग्राम आम खरीदे थे। घर जाकर आम काटने पर वे सड़े हुए निकले। इसके बाद दरोगा आम वापस करने के लिए दुकानदार के पास पहुंचे। दरोगा ने थाने में शिकायत की आरोप है कि दुकानदार ने आम वापस लेने से इनकार कर दिया और दरोगा के साथ बदसलूकी भी की। इस घटना के बाद दरोगा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दुकानदार का रवैया नहीं बदला। पुलिस ने दुकानदार को थाने लाने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ दिया गया और मामला शांत हो गया। दुकानदार ने वीडियो वायरल किया अगले दिन दुकानदार ने उसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में पुलिस द्वारा उसे पकड़कर ले जाते हुए दिखाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। एसपी बोले- दोषी के खिलाफ कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने अरेराज डीएसपी रवि कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह दुकानदार हो या संबंधित पुलिसकर्मी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


