समस्तीपुर के आदर्श नगर मोहल्ला में मंगलवार की देर शाम एक प्राइवेट स्कूल की टीचर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। टीचर की मां और भाई ने इसे हत्या का मामला बताया है। भाई का आरोप है कि एक लड़का अक्सर मेरी बहन को परेशान करता था। जबरन बात करने की कोशिश करता था। बात नहीं करने पर रास्ते में स्कूल और कॉलेज आने-जाने के दौरान मारपीट भी करता था। प्राइवेट टीचर के भाई ने दावा किया कि मेरी बहन की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। भाई ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने ही अपने दोस्त के माध्यम से पुलिस और परिवार को लोगों को मेरी बहन की मौत की सूचना दी। उधर, पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वैशाली की रहने वाली थी मृतका, समस्तीपुर में भी था घर मृतका की पहचान वैशाली जिले के जनदाहा गौसपुर के रहने वाले रविंद्र राय की बेटी 20 साल की रोशनी कुमारी के रूप में हुई है। मंगलवार रात एक युवक की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त किया था। मृतका बीएससी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट भी थी और मूल रूप से वैशाली की रहने वाली थी, लेकिन उसका मकान आदर्श नगर मोहल्ला में भी था, जहां वो अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई के साथ-साथ टीचिंग कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, वारदात के दौरान छात्रा घर में अकेली थी। उसकी मां शिलॉन्ग में रहने वाले अपने बेटे के पास गई थी। फिलहाल, मामले की सूचना के बाद पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मृतका की मां बुधवार को शिलॉन्ग से अपने बेटे के साथ समस्तीपुर पहुंची। अब जानिए मृतका के भाई का क्या आरोप है मृतक के भाई अनुष प्रसाद ने बताया कि रोशनी कुमारी समस्तीपुर के बीआरबी कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा थी। आदर्श नगर में अपना मकान है, जहां वो मां के साथ रहती थी। अनुष ने बताया कि पापा शिलॉन्ग में रहते हैं। रोशनी ने 12वीं तक की पढ़ाई शिलॉन्स से ही की थी। दो साल पहले समस्तीपुर के बीआरबी कॉलेज में एडमिशन कराया था। अनुष ने बताया कि पापा के कारोबार के कारण मैं उनके साथ शिलॉन्ग में ही रहता हूं। मां कभी बहन रोशनी के पास तो कभी हमलोगों के पास आती-जाती रहती थी। उसने बताया कि सोमवार को ही मां समस्तीपुर से शिलॉन्ग आई थी। इसी दौरान मंगलवार को विशाल नाम के युवक की ओर से मां के नंबर पर फोन कर सूचना दी गई थी कि रोशनी अब इस दुनिया में नहीं रही। सुसाइड कर ली है। इसके बाद हम लोग बुधवार को समस्तीपुर पहुंचे। ‘एक युवक करता था परेशान, शादी के लिए देता था दबाव’ मृतका के भाई का आरोप है कि एक युवक उसकी बहन को हमेशा काफी परेशान करता था। बात करने के लिए दबाव देता था। बात नहीं करने पर रास्ते में मारपीट करने लगता था। अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की धमकी देता था। बहन उससे बात करना नहीं चाहती थी। वो शादी के लिए दबाव देता था। मेरी बहन को शादी और बातचीत में कोई इंट्रेस्ट नहीं था, वो अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही थी। मुझे शक है कि अकेला पाकर उसी लड़के ने मेरी बहन की हत्या की है। मामला आत्महत्या का लगे, इसलिए हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। वहीं, एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि मामला संदिग्ध है। घर में छात्रा अकेले थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार के लोगों ने छात्रा को जानने वाले युवक पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। आरोप है कि युवक छात्रा को परेशान करता था। वह शादी के लिए दबाव देता था। छात्रा को बात नहीं करने पर मारता पीटता था। पुलिस सभी बिंन्दुओं पर जांच की जा रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। समस्तीपुर के आदर्श नगर मोहल्ला में मंगलवार की देर शाम एक प्राइवेट स्कूल की टीचर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। टीचर की मां और भाई ने इसे हत्या का मामला बताया है। भाई का आरोप है कि एक लड़का अक्सर मेरी बहन को परेशान करता था। जबरन बात करने की कोशिश करता था। बात नहीं करने पर रास्ते में स्कूल और कॉलेज आने-जाने के दौरान मारपीट भी करता था। प्राइवेट टीचर के भाई ने दावा किया कि मेरी बहन की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। भाई ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने ही अपने दोस्त के माध्यम से पुलिस और परिवार को लोगों को मेरी बहन की मौत की सूचना दी। उधर, पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वैशाली की रहने वाली थी मृतका, समस्तीपुर में भी था घर मृतका की पहचान वैशाली जिले के जनदाहा गौसपुर के रहने वाले रविंद्र राय की बेटी 20 साल की रोशनी कुमारी के रूप में हुई है। मंगलवार रात एक युवक की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त किया था। मृतका बीएससी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट भी थी और मूल रूप से वैशाली की रहने वाली थी, लेकिन उसका मकान आदर्श नगर मोहल्ला में भी था, जहां वो अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई के साथ-साथ टीचिंग कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, वारदात के दौरान छात्रा घर में अकेली थी। उसकी मां शिलॉन्ग में रहने वाले अपने बेटे के पास गई थी। फिलहाल, मामले की सूचना के बाद पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मृतका की मां बुधवार को शिलॉन्ग से अपने बेटे के साथ समस्तीपुर पहुंची। अब जानिए मृतका के भाई का क्या आरोप है मृतक के भाई अनुष प्रसाद ने बताया कि रोशनी कुमारी समस्तीपुर के बीआरबी कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा थी। आदर्श नगर में अपना मकान है, जहां वो मां के साथ रहती थी। अनुष ने बताया कि पापा शिलॉन्ग में रहते हैं। रोशनी ने 12वीं तक की पढ़ाई शिलॉन्स से ही की थी। दो साल पहले समस्तीपुर के बीआरबी कॉलेज में एडमिशन कराया था। अनुष ने बताया कि पापा के कारोबार के कारण मैं उनके साथ शिलॉन्ग में ही रहता हूं। मां कभी बहन रोशनी के पास तो कभी हमलोगों के पास आती-जाती रहती थी। उसने बताया कि सोमवार को ही मां समस्तीपुर से शिलॉन्ग आई थी। इसी दौरान मंगलवार को विशाल नाम के युवक की ओर से मां के नंबर पर फोन कर सूचना दी गई थी कि रोशनी अब इस दुनिया में नहीं रही। सुसाइड कर ली है। इसके बाद हम लोग बुधवार को समस्तीपुर पहुंचे। ‘एक युवक करता था परेशान, शादी के लिए देता था दबाव’ मृतका के भाई का आरोप है कि एक युवक उसकी बहन को हमेशा काफी परेशान करता था। बात करने के लिए दबाव देता था। बात नहीं करने पर रास्ते में मारपीट करने लगता था। अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की धमकी देता था। बहन उससे बात करना नहीं चाहती थी। वो शादी के लिए दबाव देता था। मेरी बहन को शादी और बातचीत में कोई इंट्रेस्ट नहीं था, वो अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही थी। मुझे शक है कि अकेला पाकर उसी लड़के ने मेरी बहन की हत्या की है। मामला आत्महत्या का लगे, इसलिए हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। वहीं, एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि मामला संदिग्ध है। घर में छात्रा अकेले थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार के लोगों ने छात्रा को जानने वाले युवक पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। आरोप है कि युवक छात्रा को परेशान करता था। वह शादी के लिए दबाव देता था। छात्रा को बात नहीं करने पर मारता पीटता था। पुलिस सभी बिंन्दुओं पर जांच की जा रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।


