बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के घर में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। आलिया की बड़ी बहन और लेखिका शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है। शाहीन ने साल 2025 में फिटनेस कोच ईशान के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, और अब इस कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा लिया है।
शाहीन शेयर की सगाई की तस्वीरें
शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह ईशान द्वारा तोहफे में दी गई हीरे की अंगूठी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक क्यूट सा कैप्शन लिखते हुए शाहीन ने कहा, ‘शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने में कुछ ज्यादा ही जल्दी कर दी।’ तस्वीरों में कपल के बीच की शानदार बॉन्डिंग और रोमांटिक प्रपोजल के बाद के खास पल साफ देखे जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सपनों जैसा रहा 10 साल का सफर, फिल्म ‘टोस्टर’ में Rajkummar Rao के साथ ‘कंजूस की पत्नी’ बनीं Sanya Malhotra
एक्स-बॉयफ्रेंड और फिल्मी सितारों ने दी बधाई
शाहीन के इस पोस्ट पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री से बधाइयों का तांता लग गया है। सबसे ज्यादा ध्यान शाहीन के पूर्व बॉयफ्रेंड रोहन जोशी के कमेंट ने खींचा, जिन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘ओह माय गॉड, बहुत-बहुत बधाई हो!’ इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी अपनी बहन की पोस्ट को रिपोस्ट कर प्यार जताया। अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा, अर्जुन कपूर और जोया अख्तर जैसे सितारों ने भी कपल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसे भी पढ़ें: Oscars Academy ने Shah Rukh Khan को दिया खास सम्मान, ‘ओम शांति ओम’ की जादुई स्पीच को दुनिया भर में किया फीचर
कौन हैं आलिया भट्ट के होने वाले जीजा ईशान मेहरा?
शाहीन के मंगेतर ईशान मेहरा एक प्रोफेशनल फिटनेस कोच हैं। खेल की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम रहा है, वह एक पूर्व इंटरनेशनल स्विमर हैं और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ईशान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने वर्कआउट वीडियो साझा करते रहते हैं। वहीं, शाहीन भट्ट एक मशहूर लेखिका हैं और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषयों पर किताबें लिख चुकी हैं।


