शेखपुरा में 24 घंटे के भीतर दूसरी संदिग्ध लाश मिली है। बुधवार को शेखोंपुर सराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव के खंधा से एक 54 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इससे पहले मंगलवार को अरियरी थाना क्षेत्र के जखौर खंधा से 48 वर्षीय मुन्नी देवी का शव मिला था। मृतक की पहचान जोधन बीघा गांव निवासी चंद्र चौधरी के पुत्र शंकर चौधरी के रूप में हुई है। उनका शव गांव से दक्षिण निमी खंधा से बरामद किया गया। मृतक के दोनों हाथ, पीठ, जांघ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा
एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फोरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शरीर पर मिले घाव के निशान से यह स्पष्ट नहीं होता कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। मृतक शंकर चौधरी सात बच्चों के पिता थे। स्थानीय लोगों में मौत के कारणों को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनमें हत्या या बिजली का करंट लगने के बाद शव को फेंके जाने की आशंका शामिल है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल पर कैंप कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शेखपुरा में 24 घंटे के भीतर दूसरी संदिग्ध लाश मिली है। बुधवार को शेखोंपुर सराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव के खंधा से एक 54 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इससे पहले मंगलवार को अरियरी थाना क्षेत्र के जखौर खंधा से 48 वर्षीय मुन्नी देवी का शव मिला था। मृतक की पहचान जोधन बीघा गांव निवासी चंद्र चौधरी के पुत्र शंकर चौधरी के रूप में हुई है। उनका शव गांव से दक्षिण निमी खंधा से बरामद किया गया। मृतक के दोनों हाथ, पीठ, जांघ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा
एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फोरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शरीर पर मिले घाव के निशान से यह स्पष्ट नहीं होता कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। मृतक शंकर चौधरी सात बच्चों के पिता थे। स्थानीय लोगों में मौत के कारणों को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनमें हत्या या बिजली का करंट लगने के बाद शव को फेंके जाने की आशंका शामिल है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल पर कैंप कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।


