जमुई में 2 बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत:बहन के घर से लौट रहा था बाइक सवार, एक की मौके पर गई जान

जमुई में 2 बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत:बहन के घर से लौट रहा था बाइक सवार, एक की मौके पर गई जान

जमुई में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव निवासी चचेरे भाई राहुल कुमार (पिता उमेश मंडल) और धर्मेंद्र मंडल (पिता संजय मंडल) अपने फूफा उपेंद्र मंडल (हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नारायणपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उपेंद्र मंडल ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसे में राहुल कुमार और धर्मेंद्र मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर स्थानीय लोगों और सिकंदरा पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र मंडल की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। जमुई में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव निवासी चचेरे भाई राहुल कुमार (पिता उमेश मंडल) और धर्मेंद्र मंडल (पिता संजय मंडल) अपने फूफा उपेंद्र मंडल (हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नारायणपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उपेंद्र मंडल ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसे में राहुल कुमार और धर्मेंद्र मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर स्थानीय लोगों और सिकंदरा पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र मंडल की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *